Move to Jagran APP

Agra News: अक्टूबर के अंत तक शुरू हो जाएगा शहर में पैचवर्क, हर विधानसभा को मिला डेढ़ करोड़ का बजट

Agra News हर विधानसभा में डेढ़ करोड़ से होंगे विशेष मरम्मत के कार्य। अक्टूबर माह के अंत तक शुरू हो जाएंगे कार्य।पैचवर्क के लिए प्रत्येक खंड को आवंटित किए गए हैं करीब एक करोड़। पूरी हो चुकी है टेंडर प्रक्रिया।

By vidhyaram narwarEdited By: Tanu GuptaPublished: Fri, 07 Oct 2022 01:08 PM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 01:08 PM (IST)
Agra News: अक्टूबर के अंत तक शुरू हो जाएगा शहर में पैचवर्क, हर विधानसभा को मिला डेढ़ करोड़ का बजट
आगरा में 15 अक्टूबर के बाद से शुरू होगा सड़कों का पैचवर्क।

आगरा, जारगण संवाददाता। पैचवर्क के अलावा विशेष मरम्मत के लिए प्रत्येक विधानसभा के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी हो चुकी है। टेंडर खुलने के बाद अक्टूबर माह के अंत तक विशेष मरम्मत के कार्य शुरू हो जाएंगे। इसके बाद जनपद की एक भी सड़क टूटी हुई नजर नहीं आएगी।

loksabha election banner

यह भी पढ़ेंः Agra News: परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक रहें तैयार, कभी भी हो सकता है औचक निरीक्षक

15 अक्टूबर के बाद से शुरू होगा पैचवर्क

15 अक्टूबर के बाद से पैचवर्क का कार्य प्रारंभ हाेगा। पैचवर्क का कार्य विभिन्न करीब 700 किलाेमीटर सड़कों कार्य किया जाएगा। यह कार्य 15 सितंबर तक होना था। लेकिन बीच बीच में हो रही वर्षा के कारण पैचवर्क के कार्य की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। इसके लिए प्रत्येक खंड के लिए 85 से 99 लाख का वजट आवंटित किया गया है। इसके साथ ही जनपद की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए डेढ़ डेढ़ करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। माह के अंत तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष मरम्मत का कार्य शुरू हो सकेगा। इसके बाद जनपद की एक भी सड़क टूटी हुई नजर नहीं आएगी। कुछ सड़कों का नवीनीकरण भी होना है। इसके लिए सड़कों का चयन कर लिया गया है।

यह भी पढ़ेंः BCCI अध्यक्ष पद से सौरव गांगुली की विदाई तय, रोजर बिन्नी बने इस पद के नए दावेदार

पैचवर्क का कार्य वर्षा के कारण आगे बढ़ा दिया गया है। 15 अक्टूबर से कार्य शुरू कराए जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा में करीब डेढ़ डेढ़ करोड़ के विशेष मरम्मत के कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है।

एसके अग्रवाल

मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.