विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनेट ने जीत सिंह एकेडमी को 47 रन से हराया

By JagranEdited By:
Published: Tue, 09 Nov 2021 10:38 PM (IST)

डा. रामअवतार शर्मा स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता की हुई शुरुआत

सोनेट ने जीत सिंह एकेडमी को 47 रन से हराया
सोनेट ने जीत सिंह एकेडमी को 47 रन से हराया

आगरा, जागरण संवाददाता। जीत सिंह क्रिकेट एकेडमी, दयालबाग में मंगलवार को डा. रामअवतार शर्मा स्मृति अंडर-19 क्रिकेट चैंपियनशिप की शुरूआत हुई। पहले मैच में सोनेट क्रिकेट एकेडमी ने जीत सिंह क्रिकेट एकेडमी को 47 रन से हराया।

चैंपियनशिप का शुभारंभ केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और डा. गिरधर शर्मा द्वारा फेंकी गई गेंद खेलकर किया। 45 ओवर के मैच में सोनेट एकेडमी की टीम 38 ओवर में 144 रन बनाकर आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत सिंह एकेडमी की टीम 33 ओवर में महज 97 रन बनाकर आउट हो गई। विशाल को मैन आफ द मैच चुना गया। अंपायरिग असीम पाल ने की। नरेंद्र सिंह ढिल्लन, तजिदर सिंह ढिल्लन, अभिजीत ढिल्लन, ईश्वरी प्रसाद, अशोक राजौरा आदि मौजूद रहे। दो विकेट से जीती स्टार नेक्स्ट एकेडमी

आगरा, जागरण संवाददाता। कासमास क्रिकेट मैदान, दयालबाग में चल रहे तृतीय सरफराज खान स्मृति अंडर-16 वनडे क्रिकेट कप में मंगलवार को स्टार नेक्स्ट क्रिकेट एकेडमी ने गोयनका चाहर क्रिकेट एकेडमी को दो विकेट से हराया। 50 ओवर के मैच में स्टार नेक्स्ट की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 30.5 ओवर में 124 रन बनाकर आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टार नेक्स्ट की टीम ने 16.5 ओवर में आठ विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लिया। दिव्यांशु को मैन आफ द मैच चुना गया। इस्का रायल ने फेंटास्टिक को नौ विकेट से हराया आगरा, जागरण संवाददाता। अवंतीबाई लोधी क्रिकेट स्टेडियम, मघटई में मंगलवार को नाइट चैलेंजर कप की शुरुआत हुई। फेंटास्टिक एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 129 रन बनाए। शुभम राघव ने 50 रन बनाए। इस्का रायल के जावेद ने तीन विकेट लिए। इस्का रायल ने एक विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लिया। ओम यादव व जावेद ने 50-50 रन की पारी खेली। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ डा. मुकेश राजपूत और डा. वीपी सिंह ने किया। आयोजक अनीस राजपूत ने बताया कि आइपीएल की तर्ज पर दूधिया रोशनी में हो रहा टूर्नामेंट 23 नवंबर तक चलेगा। वुशू का ट्रायल आज

आगरा, जागरण संवाददाता। हिलमैन पब्लिक स्कूल, लड़ामदा में 17 से 20 नवंबर तक 20वीं राज्य स्तरीय सीनियर और सब-जूनियर वुशू प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता के लिए जिला टीम के चयन को बुधवार दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक शास्त्रीपुरम स्थित सेंट वीएस पब्लिक स्कूल में ट्रायल होगा। जिला वुशू एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि खिलाड़ी अपना आयु प्रमाण-पत्र साथ लेकर आएं।