Agra Crime: महिला को बदनाम करने और चौथ वसूली के आरोप में आगरा का एक समाजसेवी गिरफ्तार
समाज सेवी ब्रजेश पंडित के खिलाफ एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने दर्ज कराया मुकदमा। ताजगंज पुलिस ने समाजसेवी को। महिला को बदनाम और ब्लैकमेल करने के अरोप भेजा जेल। समाजसेवी ने महिला के बारेमे वाट्सएप ग्रुप्स मे भेजे थे आपत्तिजनक मैसेज।
आगरा, जागरण संवाददाता। समाजसेवी ब्रजेश पंडित को महिला से छेड़छाड़, ब्लैकमेल करने और चौथ मांगने के आरोप में ताजगंज पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। समाजसेवी पर आरोप है कि उन्होंने संस्था से जुड़ी हुई एक महिला को बदनाम किया। वाट्सएप ग्रुप्स में महिला सामाजिक कार्यकर्ता के बारे में आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट किए।
सदर क्षेत्र की रहने वाली महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने आईजी रेंज कार्यालय में शिकायत की थी। जिसके अनुसार नामनेर निवासी बृजेश शर्मा उर्फ बृजेश पंडित ने संपर्क किया। अपनी संकल्प सेवा संस्था में सहयोग करने का प्रस्ताव रखा। इस पर वह संस्था के साथ जुड़कर सामाजिक कार्य करने लगी। आरोप है कि बृजेश पंडित उनको वाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज करने लगे। अकेले में बुलाने को भी दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता बृजेश पंडित के द्वारा संचालित सभी वाट्सएप ग्रुप से अलग हो गई। अपनी पूर्व की संस्था में ही कार्य करना शुरू कर दिया। जिससे गुस्साए बृजेश पंडित ने विभिन्न ग्रुपों में उनके बारे में अशोभनीय मैसेज भेज सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना शुरू कर दिया।
ब्रजेश पंडित ने उनसे पांच लाख की चौथ भी मांगी। मामले में पिछले दिनों थाना ताजगंज में आईटी एक्ट, छेड़छाड़, चौथ मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी बृजेश पंडित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।