Move to Jagran APP

छोटी परेशानी भी पहुंचा सकती है हानि, झिझक का पर्दा हटा खुलकर करें बात Agra News

सिकंदरा स्थित दैनिक जागरण कार्यालय में हुए हैलो डाक्टर के तहत नयति हॉस्पीटल की डा. स्मिता राघव ने फोन पर दिए महिला के सवालों के जवाब।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 01:01 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 01:01 PM (IST)
छोटी परेशानी भी पहुंचा सकती है हानि, झिझक का पर्दा हटा खुलकर करें बात Agra News
छोटी परेशानी भी पहुंचा सकती है हानि, झिझक का पर्दा हटा खुलकर करें बात Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। महिलाएं अपनी बीमारियों को गंभीरता से नहीं लेती हैं। समस्या जब हद से ज्यादा बढ़ जाती है, तभी डाक्टर के पास पहुंचती हैं।

loksabha election banner

सिकंदरा स्थित दैनिक जागरण कार्यालय में हुए हैलो डाक्टर के तहत ऐसी कई महिलाओं के फोन आए, जो अपनी बीमारी को हल्के में ले रही थीं। गर्भावस्था से लेकर माहवारी और रसौली से लेकर संक्रमण तक की जानकारी नयति हॉस्पीटल की डा. स्मिता राघव ने फोन पर पूछे गए प्रश्नों पर मरीजों को दीं।

सवाल- सफेद पानी की समस्या है। बदबू आती है। क्या कोई गंभीर समस्या है?

जवाब- मुख्यत: यह समस्या संक्रमण के कारण होती है। डाक्टर से एक बार जांच करा लें। नियमित पैप स्मीयर का टेस्ट महिलाओं को कराना चाहिए। इस समस्या के लिए महिला और पुरुष दोनों की जांच होनी चाहिए।

सवाल- बच्चेदानी में दो सेंटीमीटर की रसौली है। इससे कोई समस्या तो उत्पन्न नहीं होगी? दूरबीन विधि से इसे हटाया जा सकता है?

जवाब- इतनी छोटी रसौली से कोई दिक्कत नहीं होती है। लेकिन अल्ट्रासाउंड के द्वारा इस पर नजर रखी जानी चाहिए। दूरबीन से रसौली और बच्चेदानी दोनों हटाई जा सकती हैं।

सवाल- मेरी बेटी अविवाहित है। पिछले दिनों उसका छह सेंटीमीटर की रसौली की ऑपरेशन हुआ है। क्या दोबारा रसौली बन सकती है? क्या वो मां बन सकती है?

जवाब- रसौली दोबारा बन सकती है। पर इसका इलाज संभव है। बच्चेदानी में रसौली थी। ऑपरेशन हो चुका है तो वो मां बन सकती है। कोई समस्या नहीं है।

सवाल- हम बच्चा प्लान कर रहे हैं। क्या मैं गर्भावस्था के दौरान भी यात्रा कर सकती हूं?

जवाब- ज्यादा यात्रा करने से गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। शुरुआत के तीन महीने काफी खतरे के होते हैं। ऐसे में यात्रा करने से बचना चाहिए। समय से पहले डिलीवरी का खतरा भी बढ़ जाता है।

सवाल- मेरे दो बच्चे हैं। अभी इस महीने मेरे पीरियड नहीं हुए हैं। मैं अब बच्चा नहीं चाहती हूं। क्या सलाह देंगे?

जवाब- दवाओं से भी गर्भपात हो सकता है। अगर महीने ज्यादा हो गए हैं तो सर्जरी करनी होगी। डाक्टर की बिना सलाह के मेडिकल स्टोर से लेकर दवाएं न खाएं। इसे समस्या बढ़ सकती है। फैमिली प्लानिंग के उपायों के बारे में जागरूक हों।

सवाल- मेरी उम्र 48 साल है। मासिक धर्म के दौरान जरूरत से ज्यादा रक्तस्राव होता है। क्या यह कोई गंभीर बीमारी है?

जवाब- माहवारी के दौरान ज्यादा रक्तस्राव के कई कारण हो सकते हैं। पहले डाक्टर से जांच कराएं। एंड्रोमीट्रियोसिस, थायराइड जैसी समस्या भी हो सकती है। मीनोपॉज के पहले भी यह दिक्कत होती है। बिना जांच किए किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकते हैं।

सवाल- मैं तीसरी बार मां बनने वाली हूं। मुझे बहुत ज्यादा उल्टी की समस्या है। कुछ भी खाती हूं, उल्टी हो जाती है। क्या करूं?

जवाब- गर्भावस्था में उल्टियां आना सामान्य बात है। अपनी डाइट पर ध्यान दें। कैल्शियम की कमी या आयरन की दवा की वजह से भी उल्टी आ सकती है। उल्टी आने के कई कारण होते हैं, जो बिना जांच के नहीं पता चल सकते हैं।

सवाल- माहवारी के समय बहुत ज्यादा दर्द होता है। दवाएं खानी पड़ती हैं या इंजेक्शन लगाना पड़ता है। इससे शरीर पर क्या दुष्प्रभाव पड़ेगा?

जवाब- माहवारी के समय दर्द होना सामान्य बात है। लेकिन दर्द अगर जरूरत से ज्यादा हो तो वे बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। संक्रमण या एंड्रोमीट्रियोसिस का पता जांच से लग सकता है।

सवाल- शादी को तीन साल हो गए हैं। तमाम इलाज और कोशिशों के बाद भी बच्चा नहीं हुआ है। क्या सलाह देंगे?

जवाब.- बच्चा न होने के लिए सिर्फ महिला जिम्मेदार नहीं होती है। पुरुष की भी जांच जरूरी है। दोनों की जांच के बाद ही इलाज संभव होता है।

सवाल- मेरी उम्र 45 साल है। माहवारी ज्यादा होती है। कोई समय नहीं है। क्या यह कैंसर का लक्षण है। कृपया सलाह दें।

जवाब- इसके लिए कारण जानना होगा। बच्चेदानी में रसौली भी हो सकती है। जांच के बाद ही कैंसर पता चल सकता है। खून की जांच और अल्ट्रासाउंड करा सकते हैं।

सवाल- पांच साल पहले रसौली का ऑपरेशन कराया था। अब शरीर में बहुत दर्द होता है। क्या कारण हो सकता है?

जवाब- हॉरमोन असंतुलन एक कारण हो सकता है। यह सामान्य प्रक्रिया है। इसके लिए कैल्शियम लेना होगा। योगा, एक्सरसाइज करनी होगी। अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना होगा।

इन्होंने किए प्रश्न-

रजनी सक्सेना, राजरानी, गोमती, मोनिका, राजकुमारी, नीलम, आरती, पूजा, आशा, कमलेश। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.