Move to Jagran APP

आगरा देहात अंचल की संक्षेप खबरें

विधायक ने नहरों की सफाई का किया निरीक्षण सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Nov 2020 06:45 AM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 06:45 AM (IST)
आगरा देहात अंचल की संक्षेप खबरें
आगरा देहात अंचल की संक्षेप खबरें

जेएनएन, आगरा। एत्मादपुर के क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप सिंह चौहान ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ मिलकर नहरों की सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ने कहा कि किसानो की समस्याओं का समाधान मेरी पहली प्राथमिकता है।

loksabha election banner

सिंचाई विभाग द्वारा 10 दिन से चल रही बरहन रजबहा की सफाई का विधायक राम प्रताप सिंह ने गांव नगला बिरजी में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रणधीर सिंह, एसडीओ एसपी सिंह, जेई तारिक हुसैन व जेई सुनील उपाध्याय के साथ निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता रणधीर सिंह ने बताया कि10 किमी तक सफाई का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बाद सफाई का काम पूरा कर नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा। रोडवेज ने मैक्स में मारी टक्कर, छह चोटिल

जेएनएन, आगरा। फतेहाबाद में बाइक को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस मैक्स जीप से टकरा गई। हादसे में करीब छह लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने सवारियों को दूसरी बस में बिठाकर रवाना किया। वहीं मैक्स और रोडवेज को कब्जे में ले लिया। मंगलवार दोपहर को पिनाहट से नई दिल्ली जा रही थी। तभी फतेहाबाद बाईपास रोड पर बाइक को बचाने के चक्कर में मैक्स जीप से टकरा गई। हादसे में छह लोग चोटिल हो गए। वहीं मैक्स और बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सांप ने पांच दिन में तीसरी बार महिला को काटा

जेएनएन, आगरा। फतेहपुर सीकरी के गुड़ की मंडी में 20 वर्षीय अर्चना पत्‍‌नी सौरभ को मंगलवार सुबह सांप ने काट लिया। यह पिछले पांच दिन में तीसरी बार सांप का हमला है। सौरभ के मुताबिक छह नवंबर की सुबह सांप ने उसे काटा था। इलाज के बाद घर लौटी तो अगले दिन फिर काट लिया। तीसरी बार मंगलवार को उसे फिर से काट लिया। उसका इलाज किया जा रहा है। मालगाड़ी की चपेट में आकर गोवंश की मौत

जेएनएन, आगरा। मंगलवार सुबह छह पोखर में अछनेरा-मथुरा रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आकर गोवंश की मौत हो गई। विश्व हिदू परिषद के श्रीओम इंदौलिया ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृत गोवंश को ट्रैक से हटवाकर उसका अंतिम संस्कार कराया। यहां मोहन सिंह डागुर, चित्रा पहलवान, महीपाल सिंह, विजय आदि रहे। कुरीतियों को दूर करने के लिए चलाया जाएगा अभियान

जेएनएन, आगरा। कागारौल के गाव जैंगारा स्थित ओम शाति मैरिज होम में मंगलवार को क्षेत्रीय ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमें पेयजल, सड़क, बिजली आदि क्षेत्रीय समस्याओं के लेकर मंथन किया गया। वहीं शराब, जुआ, सट्टा आदि कुरीतियों को दूर करने के लिए गांवों में जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान जिला पंचायत प्रत्याशी रौनी चाहर और नवनियुक्त कालेज प्रबंधक भरत सिंह चाहर का स्वागत किया गया। महावीर सिंह, अजन सिंह, भगवान सिंह, किशन सिंह, गीतम सिंह, कप्तान सिंह, राहुल वर्मा, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.