Move to Jagran APP

आगरा देहात अंचल की संक्षेप खबरें

रोटावेटर में फंसकर किशोर की मौत स्वजनों में मचा कोहराम

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Nov 2020 06:30 AM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2020 06:30 AM (IST)
आगरा देहात अंचल की संक्षेप खबरें

जेएनएन, आगरा। कागारौल के टीकरी गांव में शनिवार शाम 6:30 बजे खेत की जुताई के दौरान किशोर की रोटावेटर में फंसकर मौत हो गई। इसकी जानकारी पर स्वजन में कोहराम मच गया। गांव निवासी अभिषेक उर्फ गिलोली (14) पुत्र महावीर सिंह आठवीं कक्षा में पढ़ रहा था। शनिवार को अपने चाचा के साथ खेत की जुताई करवा रहा था। स्वजन के मुताबिक अचानक उसका पैर रोटावेटर में फंस गया। इसकी जानकारी जब तक चाचा को हुई, वह बुरी तरह फंस चुका था। कुछ ही देर में तड़पकर उसने दम तोड़ दिया। महावीर सिंह के तीन बच्चों में अभिषेक सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई अनूप सिंह और बहन चंचल समेत स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है। चोरी की बाइक चला रहा युवक गिरफ्तार

loksabha election banner

जेएनएन, आगरा। बाह में चोरी की पेशन प्रो बाइक ले जा रहे युवक को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान धर दबोचा। खेड़ा राठौर पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपित राजवीर निवासी मानिकपुर मोहन, इकदिल, इटावा है। पुलिस के मुताबिक आरोपित ने यह बाइक इटावा से चोरी की थी। उसे शुक्रवार की शाम को सन्नपुरा गंाव में चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरहन में ट्रेन की चपेट में आकर 10 बकरियां मरीं

जेएनएन, आगरा। संसू, बरहन में दिल्ली-हावड़ा रेलवे टै्रक पर शनिवार की देरशाम ट्रेन की चपेट में आकर 10 बकरियां मर गई। बरहन निवासी पशुपालक पुरुषोत्तम की तीन, राजेंद्र की तीन और धर्मपाल की चार बकरियां रेलवे स्टेशन के पास चर रही थीं। इसी दौरान वे ट्रेन की चपेट में आ गई। पीड़ितों ने मुआवजे की मांग की है। किसानों को दी बैंक की योजनाओं की जानकारी

जेएनएन, आगरा। फतेहाबाद के धिमिश्री स्थित आर्यावर्त बैंक की शाखा की ओर से गांव बांसवले में शनिवार को वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया गया। इसमें क्षेत्रीय प्रबंधक अजय राठी ने किसानों को अपनी आय दोगुना करने के तरीके बताए। साथ ही बैंक की योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में वरिष्ठ प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय के ऋषि शर्मा, वित्तीय साक्षरता सलाहकार केसी शर्मा, श्याम किशोर शाक्य, चंद्रपाल, दयाशंकर, अंसार आदि मौजूद रहे। किसान नेता सुखवीर चाहर का निधन

जेएनएन, आगरा। अकोला में भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी और भाजपा नेता 58 वर्षीय सुखवीर चाहर का शुक्रवार देररात जयपुर के अस्पताल में निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे। उनके निधन की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिला स्तरीय लेखपाल संघ के चुनाव आज

जेएनएन, आगरा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकरियों का चुनाव रविवार को सुबह 10 बजे से एत्मादपुर तहसील मुख्यालय पर होगा। यह जानकारी तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.