Move to Jagran APP

Shoe Haat in Agra: आगरा के जूते पर कैसे आए चमक, 5 माह से नहीं लग पा रही हाट

Shoe Haat in Agra 22 मार्च को जनता कफ्र्यू के दिन से अधिकांश कारखाने अभी भी बंद पड़े हैं। इसकी वजह चक्कीपाट पर सोमवार व शुक्रवार सुबह लगने वाली हाट का बंद रहना है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 08:43 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 08:43 PM (IST)
Shoe Haat in Agra: आगरा के जूते पर कैसे आए चमक, 5 माह से नहीं लग पा रही हाट
Shoe Haat in Agra: आगरा के जूते पर कैसे आए चमक, 5 माह से नहीं लग पा रही हाट

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में जूता कारखाने चक्की पाट पर सप्ताह में दो दिन लगने वाली हाट के बंद होने के चलते शुरू नहीं हो पा रहे हैं। हाट से जुड़े लोगों ने शुक्रवार से हाट लगाने की तैयारी की थी, लेकिन प्रशासन की सख्ती के चलते उन्हेंं अपने कदम पीछे खींचने पड़े।

loksabha election banner

आगरा में जूता निर्माण का काम बड़े पैमाने पर होता है। घरेलू बाजार की 65 फीसद तक मांग आगरा के जूता कारखाना संचालक पूरी करते हैं। करीब सात हजार जूता कारखाने यहां हैं, जिनसे तीन लाख लोगों की रोजी-रोटी चलती है। 22 मार्च को जनता कफ्र्यू के दिन से अधिकांश कारखाने अभी भी बंद पड़े हैं। इसकी वजह चक्कीपाट पर सोमवार व शुक्रवार सुबह लगने वाली हाट का बंद रहना है। इस हाट से कारखाना संचालक जरूरत के अनुसार जूता निर्माण को सस्ता सामान खरीदा करते थे, जो उन्हेंं बंदी की स्थिति में नहीं मिल पा रहा है। इसे खुलवाने की मांग जूता दस्तकार फेडरेशन के पदाधिकारी निरंतर जिला प्रशासन से रहे थे। मौखिक आश्वासन पर उन्होंने सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को हाट लगाने का निर्णय लिया था। प्रशासन की अनुमति नहीं होने के बावजूद वो शुक्रवार से हाट लगाने के दावे कर रहे थे। प्रशासन की सख्ती के बाद गुरुवार शाम उन्हेंं अपने फैसले से पीछे हटना पड़ गया। शुक्रवार को चक्की पाट में हाट नहीं लगेगी।

हम शुक्रवार से हाट लगाने को तैयार थे, लेकिन प्रशासन ने अनुमति देने से इन्कार कर दिया। अगले शुक्रवार को तैयारियों के साथ हाट लगाने की बात कही गई है।

-भरत सिंह पिप्पल, अध्यक्ष जूता दस्तकार फेडरेशन

चक्की पाट में अभी हाट लगाने नहीं दी जाएगी। शहर में कोरोना संक्रमितों के मामले निरंतर सामने आ रहे हैं। पहली प्राथमिकता लोगों का स्वास्थ्य है।

-डॉ. प्रभाकांत अवस्थी, एडीएम सिटी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.