Move to Jagran APP

CAA 2019 पर बोलेे शिवपाल यादव, कहा ऐसे कानून से देश की अखंडता को खतरा Agra News

लोकतंत्र में सभी को धरना प्रदर्शन का अधिकार। प्रसपा अध्यक्ष ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 01 Jan 2020 05:41 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jan 2020 09:21 AM (IST)
CAA 2019 पर बोलेे शिवपाल यादव, कहा ऐसे कानून से देश की अखंडता को खतरा Agra News

आगरा, जेएनएन। बुधवार को मैनपुरी के करहल आए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को नागरिकता संशोधन कानून बनाते समय सभी राजनीतिक दलों से पहले बात करना चाहिए था। मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। यही कारण है कि इस कानून का पूरे देश में विरोध है। उन्होंने यह भी कहा कि इस कानून से देश की एकता व अखंडता को भी खतरा पैदा हो गया है।

loksabha election banner

शिवपाल सिंह यादव कस्बा निवासी समाजसेवी तोफान सिंह यादव के दिवंगत होने की जानकारी पाकर उनके निवास पर परिवारीजनों को धैर्य बंधाने आए थे। उन्होंने कहा कि यदि सभी राजनीतिक दलों की राय लेकर इस तरह का कानून बनाते तो विरोध नहीं होता। शिवपाल सिंह ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में धरना प्रदर्शन करना व ज्ञापन देना सभी का अधिकार है। यदि सत्ता पक्ष जनता द्वारा किए जा रहे विरोध का दमन किया जाता है तो वह सरकार लोकतंत्र में निरंकुश मानी जाती है।

अंत में कहा कि जनता भाजपा सरकारों से ऊब गई है। आने वाले विधानसभा चुनाव में इनकी हार निश्चित है। बिना प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कोई भी दल सरकार नहीं बना पाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक अनिल यादव, पूर्व डीसीबी चेयरमैन डॉ. रामकुमार यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, पूर्व प्रधानाचार्य रनवीर ङ्क्षसह यादव, श्रीकृष्ण यादव, रामनरेश यादव, सत्यप्रकाश यादव, जीवन यादव, उवैश सिद्दीकी मौजूद रहे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.