Move to Jagran APP

आगरा में बोले शिवपाल, सत्ता परिवर्तन को गठबंधन है जरूरी

प्रसपा अध्यक्ष का आगरा आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत गुरुद्वारा गुरु का ताल में टेका मत्था। आगरा दिल्‍ली हाईवे पर लग गया है वाहनों का लंबा जाम। आज रात को आगरा में ही होगा विश्राम। बुधवार की शाम को आगरा से टूंडला के लिए रवाना होगी यात्रा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 12 Oct 2021 05:12 PM (IST)Updated: Tue, 12 Oct 2021 10:03 PM (IST)
गुरुद्वारा गुरु के ताल में मत्‍था टेकने जाते शिवपाल सिंह यादव।

आगरा, जागरण संवाददाता। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए समान विचारधारा वाले दलों को गठबंधन के लिए एक मंच पर आना होगा। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से गठबंधन का वह इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में सरकार बनी है, कोई भी निर्णय सही नहीं हुआ है। हर वर्ग परेशान है और किसानों का तो बुरा हाल है। किसान कुचले जा रहे हैंं और उनको धमकाया भी जा रहा है। धमकाने वाला और कोई नहीं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हैं। प्रदेश में कानून का राज बचा ही नहीं है। इसलिए सत्ता परिवर्तन के लिए सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा निकाली जा रही है।

loksabha election banner

प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव आगरा पहुंचे। सिकंदरा तिराहे पर स्थानीय नेताअों ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। इसके बाद वे सीधे गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेका। इसके बाद यात्रा आगे रवाना हुई। गुरुद्वारा गुरु का ताल से यात्रा रामबाग, कुबेरपुर, इनर रिंग रोड होते फतेहाबाद रोड स्थित सेल्फी प्वाइंट पहुंची। इस दौरान कई स्थानों पर भव्य स्वागत हुआ। पहले दिन का समापन फतेहाबाद रोड स्थित ट्राइडेंट तिराहा पर हुआ। प्रसपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी नितिन कोहली ने बताया कि रथयात्रा का आगरा में रात्रि प्रवास रहेगा। बुधवार को माल रोड से रथयात्रा का पुन: शुभारंभ होगा। इसके बाद प्रतापपुरा चौराहा, कलक्ट्रेट, सुभाष पार्क, राजामंडी, हरीपर्वत, भगवान टाकीज चोराहा, सुल्तानगंज की पुलिया, बल्केश्वर आदि क्षेत्रों में भ्रमण के बाद वाटर वक्र्स चौराहा पर रथयात्रा का समापन होगा। दोपहर बाद आगरा से रथयात्रा टूंडला के लिए रवाना होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.