शिवपाल ने कहा, भाजपा छोड़ किसी भी दल के साथ गठबंधन संभव
फीरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे। नाम लिये बिना रामगोपाल वर्मा पर भी साधा निशाना।
आगरा, जेएनएन। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया एवं पूर्व मंत्री शिवपाल यादव गठबंधन के मूड में आ गए हैं। फीरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लडऩे की घोषणा के बाद अब भाजपा छोड़ किसी भी दल से गठबंधन करने की बात कह रहे हैं।
शुक्रवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए फीरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद वे आए। यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सपा और बसपा का गठबंधन बेमेल है।
पिछले दिनों फीरोजाबाद में हुई सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव की सभा का भी उन्होंने जिक्र किया। कहा कि उन्हें सभा में राक्षस कहा गया था। ऐसा कहने वाले पहले अपने गिरेबान में झांके। कौन कितना पानी में है यह सब चुनाव में पता चल जाएगा। उन्होंने खुद की पार्टी के गठबंधन में शामिल होने की बात पर कहा कि भाजपा को छोड़कर कोई भी दल हमारे साथ आ सकता है। शिवपाल बोले कि अब सम्मान की लड़ाई है। जनता के लिए झाड़ू लगानी पड़े तो लगाएंगे। अंत में बोले कि जनता की मांग पर उन्होंने फीरोजाबाद लोकसभा सीट को चुना है।