सपाइयों से पैर छुलवाकर चली गईं बुआ मायावती: शिवपाल सिंह Agra News
प्रदेश में रिश्वतखोरी के खिलाफ प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आंदोलन छेड़ने का किया ऐलान।
आगरा, जेएनएन। सैफई परिवार की रार में अलग हुए शिवपाल सिंह के तेवर चुनाव बाद तीखे हो गए हैं। वे लगातार सपा पर निशाना साध रहे हैं। अब उन्होंने बसपा और योगी सरकार को भी निशाने पर लिया। बोले बसपा सुप्रीमो मायावती, सपाइयों से पैर छुलवाकर चली गईं। वहीं उन्होंने प्रदेशभर में रिश्वतखोर अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन छेड़ने का भी ऐलान किया।
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने पृथ्वीपुर में आयोजित दंगल में शामिल होते हुए कहा कि उनकी पार्टी के किसी कार्यकर्ता से अगर किसी कार्यालय में रिश्वत ली जाएगी तो वह खुद मौके पर जाकर वापस कराएंगे। वर्तमान में यूपी के सभी डीएम, एसपी के कार्यालय में बिना रुपये दिए कोई काम नहीं हो रहा है। बसपा सुप्रीमो मायावती पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मायावती के शासनकाल में सर्वाधिक उत्पीडऩ सपा कार्यकर्ताओं का किया गया था। अभी उनकी पार्टी का पूरा ध्यान वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव पर है। विधानसभा उपचुनाव में उनकी पार्टी के लडऩे पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला पार्टी की बैठक में तय किया जाएगा।
सपाई रह गए देखते, बुआ चली गईं
शिवपाल सिंह यादव ने सपा बसपा गठबंधन पर कहा, हमने उस समय कहा था कि सब मिलकर भाजपा के खिलाफ लोकसभा चुनाव में उतरेंं, मगर ऐसा नहीं किया गया। बसपा सुप्रीमो मायावती के बारे में कहा कि वह सपा वालों से पैर छुलवा कर चली गई और सपाई देखते रह गए।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप