Move to Jagran APP

बोले शिवपाल यादव, नोटबंदी का सपा सहित किसी भी दल ने नहीं किया विरोध

मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र के गांव राजपुर में मेले के उद्घाटन समारोह में आए थे। नोटबंदी और महंगाई पर भाजपा पर भी साधा निशाना।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 23 Nov 2018 05:37 PM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 05:37 PM (IST)
बोले शिवपाल यादव, नोटबंदी का सपा सहित किसी भी दल ने नहीं किया विरोध
बोले शिवपाल यादव, नोटबंदी का सपा सहित किसी भी दल ने नहीं किया विरोध

आगरा, जेएनएन: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने शुक्रवार को नोटबंदी के फैसले को लेकर भाजपा के साथ सपा और अन्य दलों पर भी निशाना साधा। शिवपाल ने कहा कि भाजपा ने नोट बंदी कर देश की अर्थ व्यवस्था को  चौपट कर दिया है। व्यापारी, किसान यहां तक कि देश के सभी लोग इससे अभी तक परेशान हैं। परंतु इसके बाद भी सपा और अन्य पार्टियों ने इसका विरोध नहीं किया।

loksabha election banner

शिवपाल यादव मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र के गांव राजपुर में मेले के उद्घाटन समारोह में आए थे। यहां कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सपा अब चापलूसों की पार्टी रह गई है। भाजपा की सरकारें किसान विरोधी हैं। जब हम सपा में थे किसानों के हितों की बात उठाते थे, न मानी जाने पर किसानों के लिए आंदोलन करते थे। मगर सपा के अभी तक भाजपा के खिलाफ किसानों के लिए आंदोलन नहीं किया।

उन्होंने कहा इस समय मंहगाई चरम पर है। रसोई गैस सिलेंडर, डीजल, पेट्रोल, खादें भाजपा ने बहुत मंहगी कर दी हैं, मगर सब चुप हैं। इस दौरान मेला सर्वराकार डॉ. प्रवीण कुमार सक्सेना, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष चंद्र यादव, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन डॉ. राम कुमार यादव, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार यादव आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.