विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में बीजेपी को झटका, पूर्व कांग्रेस प्रदेश महासचिव शबाना खंडेलवाल ने दिया इस्तीफा

Published: Fri, 27 Nov 2026 06:05 PM (IST)

शबाना खंडेलवाल ने भाजपा से पांच साल बाद इस्तीफा दे दिया है, आरोप है कि उन्हें टिकट नहीं मिला और पार्टी में अपमानित किया गया। 

फोटो सौजन्य- शबाना खंडेलवाल के इंस्टाग्राफ से ली गई तस्वीर।

फोटो सौजन्य- शबाना खंडेलवाल के इंस्टाग्राफ से ली गई तस्वीर।

जागरण संवाददाता, आगरा। पांच साल पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं शबाना खंडेलवाल टिकट मिलने की उम्मीद टूटने पर वापस चली गईं। उन्होंने गुरुवार को पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया। उनकी भावुक पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है। इसमें वे भाजपा पदाधिकारियों पर अपमान का आरोप भी लगा रही हैं।

शबाना खंडेलवाल कांग्रेस में प्रदेश महासचिव रही हैं। वर्ष 2021 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर लखनऊ भाजपा की सदस्यता ली थी। गुरुवार को उन्होंने भाजपा छोड़ने का एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा में उनका अपमान हुआ। वे वैश्य समाज की बहू हैं। उत्तर से टिकट मिलता तो मजबूती से चुनाव लड़तीं, लेकिन उनको टिकट तो दूर पार्टी की बैठकों तक में नहीं बुलाया गया।

ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारी से मिलने को वे चार घंटे तक बैठी रहीं। इसके बाद कई बार काल कीं, लेकिन उन्होंने काल तक रिसीव नहीं की। मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया। ऐसे में और अपमानित होने से कोई लाभ नहीं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से प्रश्न भी पूछा कि जब कुछ जिम्मेदारी नहीं देनी थी तो उन्हें बुलाया क्यों था? गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर उनका भावुक वीडियो प्रसारित हुआ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।