Move to Jagran APP

दारोगा को जेल भेज दो नहीं तो भूखा ही त्याग दूंगा प्राण

युवक के पिता की हालत और बिगड़ी हास्पिटल जाने से किया इन्कार एंबुलेंस लेकर पहुंचे थे पुलिस अधिकारी

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Nov 2021 10:20 PM (IST)Updated: Sun, 14 Nov 2021 10:20 PM (IST)
दारोगा को जेल भेज दो नहीं तो भूखा ही त्याग दूंगा प्राण

आगरा, जागरण संवाददाता। होनहार बेटे की मौत के बाद आरोपितों को सजा दिलाने को पिता भूख हड़ताल पर बैठे हैं। छठवें दिन उनकी हालत और बिगड़ गई। भूख हड़ताल से उनकी आंतें सिकुड़ती जा रही हैं। ब्लड प्रेशर भी कम हो रहा है। डाक्टरों की सलाह के बाद पुलिस रविवार को उन्हें हास्पिटल में भर्ती कराने को लेने पहुंची। मगर, उन्होंने उठने से इन्कार कर दिया। कह दिया कि बेटा नहीं रहा। आरोपित दारोगा को जेल नहीं भेजा गया तो भूख ही प्राण त्याग दूंगा। भूख हड़ताल से उठूंगा नहीं।

loksabha election banner

मांगरौल निवासी कृष्ण मुरारी सिंह के ट्रेन से कटकर खुदकुशी करने के मामले में दारोगा केशव शांडिल्य व अन्य की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। दारोगा की गिरफ्तारी को लेकर कृष्ण मुरारी के पिता देवेंद्र परमार गांव में ही भूख हड़ताल पर बैठे हैं। रविवार को उनकी भूख हड़ताल का छठवां दिन था। शनिवार को देवेंद्र की हालत बिगड़ी थी। सोमवार को और हालत बिगड़ गई। डाक्टरों की टीम दोपहर तीन बजे उनके पास पहुंची और चेकअप किया। इसके बाद डाक्टरों ने बताया कि देवेंद्र का ब्लड प्रेशर लगातार कम हो रहा है। खाना न खाने के कारण उनकी आंतें सिकुड़ रही हैं। उन्हें हास्पिटल में भर्ती कराने की जरूरत है। उनकी सलाह पर इंस्पेक्टर सिकंदरा विनोद कुमार और चौकी इंचार्ज रुनकता गौरव वर्मा शाम पांच बजे एंबुलेंस लेकर पहुंच गए। डाक्टर की सलाह का हवाला देते हुए देवेंद्र परमार से एंबुलेंस में बैठकर हास्पिटल चलने को कहा। मगर, उन्होंने इन्कार कर दिया। देवेंद्र ने कह दिया कि वे कहीं नहीं जाएंगे। बेटा नहीं रहा। अब दारोगा की गिरफ्तारी होने तक भूख हड़ताल से वे नहीं उठेंगे। चाहें उनकी जान चली जाए। काफी देर तक पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। मगर, उनके न मानने पर एंबुलेंस लेकर पुलिस लौट गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.