Move to Jagran APP

Sawan 2020: ऊं शब्‍द है सेहत की चाबी, ऐसे काम करता है ये मंत्र

Sawan 2020 संस्कृत में ओम शब्द तीन अक्षरों के मेल से बना है ‘अ’ ‘उ’ और ‘म’। कई जानकारों का कहना है कि ऊं को प्रथम ध्वनि माना जाता है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 04:19 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 04:19 PM (IST)
Sawan 2020: ऊं शब्‍द है सेहत की चाबी, ऐसे काम करता है ये मंत्र

आगरा, तनु गुप्‍ता। अधिकांश मंत्रों के उच्‍चारण की शुरुआत ऊं से होती है। वहीं प्रणायाम तभी पूरा माना जाता है जब ऊं की ध्‍वनि से ध्‍यान लगाया जाए। सनातन धर्म में ऊं मात्र एक शब्‍द नहीं बल्कि सेहतमंद जीवन की कुंजी के रूप में माना जाता है और आध्‍यात्‍म पथ का आधार माना जाता है। इस बाबत धर्म वैज्ञानिक पंडित वैभव जोशी ने अपने शोध पर चर्चा की। उन्‍होंने बताया कि ऊं को संपूर्ण ब्रह्मांड का प्रतीक माना जाता है। ऊं का उच्चारण करने से आसापास सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। संस्कृत में ओम शब्द तीन अक्षरों के मेल से बना है ‘अ’, ‘उ’ और ‘म’। कई जानकारों का कहना है कि ऊं को प्रथम ध्वनि माना जाता है। ऊं को ब्रह्मांड की आवाज भी कहा जाता है क्योंकि ब्रह्मांड के अस्तित्व में आने से पहले जो प्राकृतिक ध्वनि थी, वो थी ऊं की गूंज। ऊं का जाप जीवन में शांति और खुशियां ला सकता है। कोई पूजा हो या सुबह योग, ऊं शब्द के बिना दोनों ही पूरे नहीं होते हैं। कहने को तो यह एक शब्द है, लेकिन इसका महत्व काफी बड़ा है| वैभव बताते हैं कि इस मंत्र का आरंभ है लेकिन अंत नहीं है।

loksabha election banner

मिलती है सकारात्‍मक ऊर्जा

जो भी व्‍यक्ति ओम का उच्चारण करता रहता है उसके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का विकास होने लगता है। फिर भी उस ध्वनि को सुनने के लिए तो पूर्णत: मौन और ध्यान में होना जरूरी है। जो भी उस ध्वनि को सुनने लगता है वह परमात्मा से सीधा जुड़ने लगता है। परमात्मा से जुड़ने का साधारण तरीका है ऊं का उच्चारण करते रहना।

जाप से होता है शारीरिक लाभ

- अ का अर्थ है आर्विभाव या उत्पन्न होना, उ का तात्पर्य है उठना, उड़ना अर्थात् विकास, म का मतलब है मौन हो जाना अर्थात् ब्रह्मलीन हो जाना। ऊं सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति और पूरी सृष्टि का द्योतक है।

- ऊं धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष इन चारों पुरुषार्थों का प्रदायक है। मात्र ऊं का जप कर कई साधकों ने अपने उद्देश्य की प्राप्ति कर ली।

- कोशीत की ऋषि निस्संतान थे, संतान प्राप्ति के लिए उन्होंने सूर्य का ध्यान कर ऊं का जाप किया तो उन्हे पुत्र प्राप्ति हो गई। गोपथ ब्राह्मण ग्रन्थ में उल्लेख है कि जो कुश के आसन पर पूर्व की ओर मुख कर एक हज़ार बार ऊं मंत्र का जाप करता है, उसके सब कार्य सिद्ध हो जाते हैं।

ऐसे करें उच्चारण

पंडित वैभव जोशी बताते हैं कि प्रातः उठकर पवित्र होकर ओंकार ध्वनि का उच्चारण करें। ऊं का उच्चारण पद्मासन, अर्धपद्मासन, सुखासन, वज्रासन में बैठकर कर सकते हैं। इसका उच्चारण 5, 7, 10, 21 बार अपने समयानुसार कर सकते हैं। ऊं जोर से बोल सकते हैं, धीरे-धीरे बोल सकते हैं। ऊं जप माला से भी कर सकते है।

ऊं के उच्चारण से शारीरिक लाभ

- अनेक बार ऊं का उच्चारण करने से पूरा शरीर तनाव रहित हो जाता है।

- अगर आपको घबराहटया अधीरता होती है तो ऊं के उच्चारण से उत्तम कुछ भी नहीं।

- यह हृदय और खून के प्रवाह को संतुलित रखता है।

- इससे पाचन शक्ति तेज होती है।

- इससे शरीर में फिर से युवावस्था वाली स्फूर्ति का संचार होता है।

- थकान से बचाने के लिए इससे उत्तम उपाय कुछ और नहीं।

- इसको करने से निश्चित नींद आएगी।

- कुछ विशेष प्राणायाम के साथ इसे करने से फेफड़ों में मज़बूती आती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.