अब बिना पानी के वाहन धुलाई मुमकिन, बिना पानी के भी चमचमा उठेगी आपकी कार
आगरा में हजारों कारें हैं जिन्हें धोने में खर्च होता है प्रति कार 150-200 लीटर पानी। नितिन शर्मा ने गो वाटरलेस के साथ शुरू किया पानी बचाने का अभियान। गो वाटरलेस दो वर्टिकल उपलब्ध कराता है जैसे कार क्लीनिंग और कार डिटेलिंग।
आगरा, जागरण संवाददाता। भारत में 230 मिलियन से अधिक कारें हैं। गेराज में एक कार वॉश में आमतौर पर एक बार में लगभग 150-200 लीटर पानी खर्च होता है। यदि आप संख्याओं को गुणा करें, तो भारत में कार धोने पर प्रति वर्ष लगभग 2 ट्रिलियन लीटर पानी बर्बाद होता है। बात अगर आगरा की हो तो यहां हजारों की सँख्या में कारें हैं जिन्हें धोने में लाखों लीटर पानी खर्च होता है। पानी बचाने के मिशन के साथ नितिन शर्मा ने गो वाटरलेस, एक पर्यावरण के अनुकूल और 100% वाहन वॉश कंपनी के साथ इस अभियान की शुरुआत आगरा में भी कर दी है जो घर-घर सेवा उपलब्ध करती है।
खुद दिक्कत का किया सामना तो आया विचार
नितिन ने बताया कि ये सब तब शुरू हुआ जब मैं खुद कई बार पानी के संकट का सामना कर चुका था जब पानी के सहारे वाहनों की धुलाई करता था। जब 2017 में जल की कटौती हुई तब हमने महसूस किया कि यह हमारे लिए एक चिंताजनक बात है और हमें अपने कार को साफ करने के लिए एक विकल्प की आवश्यकता थी। मैंने इसे बहुत गंभीरता से लिया और तुरंत कार को साफ करने के लिए एक वैकल्पिक समाधान की तलाश शुरू कर दी और पता चला कि बाजार में ड्राई वॉश उत्पाद हैं लेकिन उनमें रासायनिक उत्पाद होने और पेंट को नुकसान पहुंचाने की बहुत सारी शिकायतें थीं। और इस तरह दो साल के लिए बहुत सारे सर्वेक्षण, शोध और परीक्षाओं के बाद, हम सबसे अच्छे समाधान के साथ पानी बचाने के अभियान को लेकर आए। गो वाटरलेस दो वर्टिकल उपलब्ध कराता है, जैसे कार क्लीनिंग और कार डिटेलिंग। ये दोनों सेवाएं ग्राहक के दरवाजे पर प्रदान की जाती हैं, जो इस ब्रांड की यूएसपी है। प्रौद्योगिकी यहां एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और ग्राहक अपने एंड्रॉइड और आईओएस ऐप के माध्यम से सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। वर्तमान में गो वाटरलेस की 84 फ्रेंचाइजी हैं। कोई भी फ्रैंचाइज़ी लेकर और पानी बचाने के कारण से जुड़कर इस ब्रांड का हिस्सा बन सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि किसी व्यक्ति को व्यवसाय शुरू करने के लिए किसी व्यावसायिक स्थान या बुनियादी ढांचे की आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि यह 100 फीसद डोरस्टेप सेवा है।