Move to Jagran APP

बगैर शुल्क ही हज यात्रियों का बढ़ा कोटा, इस साल सबसे ज्‍यादा जाएंगे भारतीय

1.75 लाख यात्रियों का था कोटा 25 हजार और बढ़े। 22 जुलाई से शुरू हो रही है हज यात्रा।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 30 Apr 2019 02:45 PM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2019 02:45 PM (IST)
बगैर शुल्क ही हज यात्रियों का बढ़ा कोटा, इस साल सबसे ज्‍यादा जाएंगे भारतीय
बगैर शुल्क ही हज यात्रियों का बढ़ा कोटा, इस साल सबसे ज्‍यादा जाएंगे भारतीय
आगरा, राजीव शर्मा। सऊदी अरब सरकार ने हज यात्रा को लेकर हिंदुस्तान के प्रति हमदर्दी दिखाई है। यात्रियों का कोटा बढ़ाने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया है। जबकि इंडोनेशिया से कोटा बढ़ाने की एवज में शुल्क लिया है। इस वर्ष इंडोनेशिया के बाद हिंदुस्तान से सबसे ज्यादा हज यात्री जाएंगे। हज यात्रियों की संख्या के लिहाज से पाकिस्तान तीसरे नंबर पर है।
इस साल 22 जुलाई से हज यात्रा शुरू हो रही है। हर साल हज यात्रा के लिए यात्रियों का कोटा सऊदी अरब सरकार तय करती है। पिछले वर्ष हिंदुस्तान से 1.75 लाख यात्रियों का कोटा था। सऊदी सरकार ने इस बार हिंदुस्तान के यात्रियों का कोटा 25 हजार बढ़ा दिया है। खास बात ये है कि इस बढ़ोतरी के लिए सऊदी अरब ने कोई शुल्क वृद्धि नहीं की है। जबकि पूर्व में कोटा बढ़ाने के साथ ही हज यात्रा के शुल्क में बढ़ोतरी की जाती रही है। कोटा बढऩे के साथ ही सबसे अधिक हज यात्रियों की संख्या के मामले में भारत दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। जबकि दो लाख 21 यात्रियों की अनुमानित संख्या के साथ इंडोनेशिया नंबर एक और एक लाख 84 हजार 200 की संख्या के साथ पाकिस्तान तीसरे नंबर पर है।

देश में सबसे अधिक यात्री उप्र से
हज सेवा समिति के प्रदेश महासचिव आलम मुस्तफा याकूबी ने बताया इस साल देश में सबसे अधिक 32 हजार हज यात्री उप्र से जाएंगे। इनमें भी 15 हजार से अधिक यात्री लखनऊ से उड़ान भरेंगे। यह भारतीय मुसलमानों के लिए गर्व की बात है कि सऊदी सरकार ने बिना फीस बढ़ाए कोटे में वृद्धि की है।

2018 में हज का ब्यौरा
-23.71 लाख यात्रियों ने किया था हज
-6.13 लाख यात्री थे स्थानीय (सऊदी अरब के)
-17.58 लाख यात्री अन्य देशों के थे
-1.75 लाख यात्री गए थे भारत से 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.