विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विधानसभा चुनाव से पहले दम दिखाएंगे अखिलेश यादव: आगरा में होगा पश्चिमी यूपी का दलित सम्मेलन, एक लाख लोग जुटाएगी सपा

Published: Mon, 12 Oct 2026 09:30 AM (GMT+05:30)

समाजवादी पार्टी 15 नवंबर को आगरा के जीआईसी मैदान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का पहला दलित सम्मेलन आयोजित कर रही ...और पढ़ें

सपा मुखिया अखिलेश यादव।

सपा मुखिया अखिलेश यादव।

HighLights

  1. सपा का पश्चिमी यूपी का पहला दलित सम्मेलन आगरा में।

  2. अखिलेश यादव 15 नवंबर को जीआईसी मैदान में होंगे शामिल।

  3. सम्मेलन में एक लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य।

जागरण संवाददाता, आगरा। समाजवादी पार्टी (सपा) ने जीआईसी मैदान में 15 नवंबर को होने वाले पश्चिमी उप्र के पहले दलित सम्मेलन की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल होंगे। एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ सम्मेलन में जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सपा के ताजनगरी फेज-टू स्थित कार्यालय में रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन ने बैठक की।

सुमन ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का यह सबसे बड़ा दलित सम्मेलन होगा। आगरा दलित समाज की राजनीतिक चेतना और संघर्ष की महत्वपूर्ण भूमि है।

सपा नेता ने कहा कि अखिलेश यादव दलितों, पिछड़ों, शोषितों, वंचितों और पीडीए समाज के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं। सम्मेलन में एक लाख से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

suman small

जानकारी देते रामजीलाल सुमन।

15 नवंबर को जीआईसी मैदान में होगा पश्चिमी उप्र का पहला सम्मेलन

रामजी लाल सुमन ने विश्वास जताया कि पीडीए समाज की एकजुटता और जनता के समर्थन से वर्ष 2027 में उप्र में सपा की सरकार बनेगी। उन्होंने पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

बड़ी संख्या में लोगों को जोड़कर पहुंचेंगे मैदान में

जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा और महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास की अध्यक्षता में हुई बैठक में दलित, पिछड़े, शोषित एवं वंचित समाज के लोगों को बड़ी संख्या में जोड़कर 15 नवंबर के सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया। महाराजा अग्रसेन और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के 9.18 लाख किसानों के लिए CM योगी ने खोला खजाना, 493 करोड़ की राहत देंगे सीएम

प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी व लल्ला गुर्जर, जिला महासचिव संतोष पाल बघेल, महानगर महासचिव पुष्पेंद्र शर्मा, श्रीकृष्ण वर्मा, रामसहाय यादव, राजपाल यादव, डा. वीरेंद्र सिंह चौहान, रूपाली दीक्षित आदि मौजूद रहीं।