विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छोटे कारोबारियों का दर्द सुनेंगे अखिलेश यादव, आगरा से विधानसभा चुनाव 2027 की जमीन तैयार करने में लगी सपा

Published: Mon, 08 Jun 2026 07:34 AM (IST)

यह कार्यक्रम होटल आईटीसी मुगल में आयोजित होगा, जिसका मुख्य विषय 'छोटा कारोबारी-कारोबार: क्यों हो रहा बर्बाद' है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं अखिलेश यादव।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं अखिलेश यादव।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 14 जून को आगरा में विजन इंडिया में छोटे कारोबारियों का दर्द सुनेंगे। होटल आईटीसी मुगल में होने वाले कार्यक्रम का विषय 'छोटा कारोबारी-कारोबार: क्याें हो रहा बर्बाद' रखी गई है।

इसके लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) कारोबारियों को आमंत्रित किया जा रहा है। अखिलेश यादव के साथ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता प्रो. अभिषेक मिश्रा भी आएंगे।

होटल आईटीसी मुगल में 14 जून को होगा विजन इंडिया का आयोजन

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उप्र में सर्वाधिक 37 सीटें जीतने वाली सपा ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। संगठन में पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक (पीडीए) फार्मूले पर अमल करते हुए दायित्व सौंपे गए हैं। जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी प्रदर्शन कर रही है।

2027 के चुनाव की जमीन तैयार करने में जुटी सपा

2027 के चुनाव की जमीन तैयार करने को सपा द्वारा विजन इंडिया कार्यक्रम किए जा रहे हैं। आगरा में 14 जून को होने वाले कार्यक्रम में एमएसएमई इकाई संचालकों के साथ चर्चा कर उनकी समस्याओं को पार्टी नेतृत्व जानेगा। प्रदेश में कृषि के बाद सबसे अधिक रोजगार देने वाला एमएसएमई सेक्टर ही है।

यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा: आगरा में केंद्र व्यवस्थापक और कर्मचारियों की भी बायोमीट्रिक, अभ्यर्थियों की थ्री लेयर चेकिंग

यह भी पढ़ें- मथुरा 'IIT बाबा' अभिषेक मिश्रा पर नया खुलासा: चार और युवतियों संग अश्लील तस्वीरें वायरल, नशा देकर करता था दुष्कर्म