Move to Jagran APP

Saina Nehwal: बैडमिंटन की सनसनी साइना नेहवाल पहुंची ताजमहल, पति पारुपल्ली कश्यप के साथ किया दीदार

रविवार को मित्रों के साथ आगरा आई थीं। सोमवार को देखा था अकबर का मकबरा। साइना और पारुपल्ली कश्यप ने ताजमहल में पच्चीकारी और उसकी स्थापत्य कला में काफी दिलचस्पी ली। साइना कुछ वर्ष पूर्व अपने पिता के साथ ताजमहल देखने आगरा आई थीं।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 22 Jun 2021 09:48 AM (IST)Updated: Tue, 22 Jun 2021 09:48 AM (IST)
मंगलवार सुबह अपने पति पारुपल्‍ली कश्‍यप के साथ ताजमहल देखने पहुंचीं साइना नेहवाल।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी के दौरे पर आईं ओलंपियन साइना नेहवाल ने मंगलवार सुबह ताजमहल का दीदार किया। वो सुबह आठ बजे ताजमहल पहुंचीं और डेढ़ घंटे तक स्मारक में रहीं। वीडियो प्लेटफार्म, सेंट्रल टैंक समेत मुख्य मकबरे पर उन्होंने दीदार-ए-ताज की यादें संजोने को फोटोग्राफी की।

loksabha election banner

साइना नेहवाल अपने पति पारुपल्ली कश्यप और मित्रों के साथ रविवार को आगरा पहुंची थीं। उस दिन उप्र में साप्ताहिक बंदी लागू होने की वजह से स्मारक बंद थे और वो कोई स्मारक नहीं देख सकी थीं। होटल की टेरेस से ही उन्होंने ताजमहल देखा था। सोमवार सुबह वो वृंदावन चली गई थीं। वहां से लाैटते वक्त सिकंदरा स्थित अकबर के मकबरे का दीदार उन्होंने किया था। मंगलवार सुबह वो अपने पति और मित्रों के साथ ताजमहल पहुंचीं। साइना और पारुपल्ली कश्यप फोरकोर्ट से ही ताजमहल के सौंदर्य पर मुग्ध नजर आए। दोनों ने स्मारक में जगह-जगह साथ में फोटोग्राफी की। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप को ताजमहल में प्रशंसकों ने पहचान लिया और उनके साथ फोटो लिए।

गाइड नितिन सिंह ने ताजमहल के निर्माण और शाहजहां-मुमताज की मोहब्बत से संबंधित जानकारी उन्हें दी। साइना और पारुपल्ली कश्यप ने ताजमहल में हो रही पच्चीकारी और उसकी स्थापत्य कला में काफी दिलचस्पी ली। साइना कुछ वर्ष पूर्व अपने पिता के साथ ताजमहल देखने आगरा आई थीं। उन्होंने पिछले सप्ताह दिल्ली स्थित स्मारकों का भ्रमण करने के साथ केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से मुलाकात की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.