विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन निर्माण में 13 करोड़ की धोखाधड़ी, ठेकेदारों को बड़ा झटका

Published: Wed, 28 Oct 2026 10:52 AM (IST)

अलीगढ़ जंक्शन के नए भवन निर्माण में ठेकेदारों से 13 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. अलीगढ़ रेलवे प्रोजेक्ट में 13 करोड़ की धोखाधड़ी

  2. ठेकेदारों को मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठगा

  3. भुगतान मिलने के बाद आरोपी ने खाता बंद किया

जागरण संवाददाता, आगरा। ठेकेदारों को बड़़े मुनाफे और रेलवे प्रोजेक्ट का लालच देकर 13 करोड़ रुपये से अधिक का की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामला उत्तर मध्य रेलवे के अलीगढ़ जंक्शन के नए भवन के निर्माण से जुड़ा हुआ है। धोखाधड़ी के शिकार ठेकेदारों ने रकाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
खंदारी निवासी महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ संतोष सिकरवार और ट्रांस यमुना कालोनी निवासी अभिसार गुप्ता ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। ठेकेदारों ने पुलिस को बताया कि वह भवन निर्माण की ठेकेदारी करते हैं। पश्चिमपुरी निवासी मन्ना सिंह भदौरिया अपनी कंपनी कविता कंस्ट्रक्शन एमएस इंटरप्राइजेज के नाम से बड़े ठेकेदारी के कार्य करता है।

नवंबर 2018 में मन्ना सिंह ने उन्हें अपने सिकंदरा स्थित कार्यालय पर बुलाया और बताया कि उसे अलीगढ़ जंक्शन की स्टेशन बिल्डिंग का करीब 11 करोड़ रुपये का टेंडर मिला है। काम ज्यादा होने का हवाला देते हुए उसने यह प्रोजेक्ट उन्हें सौंपने की पेशकश की।

सात प्रतिशत कमीशन और 93 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर दिया गया धोखा

आपसी सहमति यह तय हुआ कि प्रोजेक्ट की पूरी लागत और कार्य महेंद्र प्रताप सिंह और अभिसार गुप्ता उठाएंगे। मन्ना सिंह केवल कुल निविदा राशि का सात प्रतिशत हिस्सा अपने पास रखेगा,शेष 93 प्रतिशत राशि दोनों ठेकेदारों की होगी। उन्होंने अपनी पूरी पूंजी और लागत लगाकर वर्ष 2023 में इस प्रोजेक्ट को समयबद्ध तरीके से पूरा कर लिया।

ठेकेदारों की पूरी लागत लगवाने के बाद रेलवे का भुगतान हड़प कर बैंक खाता बंद करने का आरोप

आरोप है कि मन्ना सिंह द्वारा रेलवे से 13.20 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान अगस्त 2024 तक प्राप्त किया जा चुका था। वह अपने बकाया मांगने गए तो मन्ना सिंह टालमटोल करता रहा। शक होने पर दोनों ठेकेदारों ने बैंक से पूछताछ की तो पता चला कि मन्ना सिंह सारी रकम अपने खाते में हस्तांतरित करने के बाद 19 अगस्त 2024 को बैंक खाता बंद कर चुका है। आरोपित से अपने हिस्से का भुगतान मांगा तो मन्ना सिंह भदौरिया ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। एसीपी सदर अमीषा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया है, विवेचना में साक्ष्यों के आधार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- UP MLC Election Results: शुरू से चर्चा में रहे आकाश अग्रवाल, धर्म परिवर्तन का किया था एलान; जीत से सपा को संजीवनी, भाजपा को झटका

यह भी पढ़ें- लखीसराय ROB की खुली पोल, 6 साल में जर्जर हुआ ओवरब्रिज, IIT की रिपोर्ट के बाद निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट