फेसबुक पर एड क्लिक किया और गंवाए 10 लाख रु, FD तुड़वाकर साइबर शातिरों ने निकाली जीवन भर की कमाई
आगरा में एक बुजुर्ग फेसबुक पर विज्ञापन क्लिक करने के बाद साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गए, उनके खाते से ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
बुजुर्ग ने फेसबुक विज्ञापन पर क्लिक किया, गंवाए 9.80 लाख।
साइबर ठगों ने एफडी तुड़वाकर खाते से रकम निकाली।
आगरा साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज।
जागरण संवाददाता, आगरा। फेसबुक पर स्माल बैंक के एप पर क्लिक करते ही बुजुर्ग के खाते से 9.80 लाख रुपये निकल गए। साइबर अपराधियों ने बैंक में जमा एफडी को तुड़वाकर उसकी धनराशि को बुजुर्ग के खाते मे जमा कराया, इसके बाद सारी रकम अपने खातों में जमा करवा दी। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
सदर के शहजादी मंडी अनूप कुमार अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि 16 अक्टूबर को उन्होंने फेसबुक पर उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का विज्ञापन देखा। जिसे क्लिक करने पर वह पेंशनर कार्ड का लिंक था। कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल पर कॉल आई।
साइबर शातिरों ने एफडी को तुड़वाकर खाते से निकाली रकम
कॉल करने वाले ने उनके पेंशनर कार्ड के बारे में पूछा और कहा कि जैसे-जैसे वो कहे, करते जाएं। इसके बाद कॉल करने वाले ने उनसे वाट्सएप पर चैट करके नेटबैकिंग आन करवा ली। उनके खाते में 12 हजार रुपये और दस लाख रुपये की एफडी थी। नेट बैंकिंग से उनकी एफडी को तुड़वाने के बाद खाते में जमा करवा दी, जिसके बाद दोपहर में उनके मोबाइल पर 3.39 लाख रुपये कटने का मैसेज आया।
इसके बाद उनके खाते से कई बार कुल 9.80 लाख रुपये निकल गए। बैंक जाकर जानकारी करने पर पता चला कि वह साइबर अपराध के शिकार हो गए हैं।
मुकदमा दर्ज किया गया है, आरोपितों का पता लगाने का प्रयास
डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जिन खातों में रकम भेजी गई है, उनके आधार पर आरोपितों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
