विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rohit Shetty House Firing: आगरा से STF ने विष्णु को उठाया, अपने साथ ले गई मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम

Published: Mon, 16 Feb 2026 02:20 PM (IST)Updated: Mon, 16 Feb 2026 02:38 PM (IST)

फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच और एसटीएफ ने ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग में आगरा के चार युवक शामिल

जागरण संवाददाता, आगरा। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच और एसटीएफ ने आगरा के बाह क्षेत्र के बिजौली से विष्णु को हिरासत में ल‍िया है। व‍िष्‍णु को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम रविवार रात में ही अपने साथ ले गई है। इससे पहले बिजौली के ही तीन शूटरों सहित चार लोगों को नोएडा से गिरफ्तार किया गया था। पकड़े गए आरोपित लारेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करते हैं।

मुंबई की एसटीएफ व क्राइम ब्रांच की टीम रविवार रात आठ बजे बिजौली गांव में दबिश दी। यहां से पुलिस टीम ने विष्णु नाम के युवक को गिरफ्तार किया और अपने साथ मुंबई ले गई।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई एसटीएफ ने नोएडा से बाह के गांव बिजौली निवासी ऋतिक यादव, सनी, सोनू के अलावा नोएडा दीपक को गिरफ्तार किया था। आरोपितों ने पूछताछ में विष्णु का नाम भी बताया था। इसी के बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर कार्रवाई की है। सोमवार को विष्णु के घर में ताला लटका मिला। पड़ोसियों के ने बताया कि परिवार के लोग कहीं चले गए हैं।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के कलेक्ट्रेट में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की कार से अधिवक्ता घायल, साथी वकीलों ने किया हंगामा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।