विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोस्टेड हो या मसाला फ्राई, काजू का स्वाद सबको पसंद; ग्रेड से पता चलती है क्वालिटी

By Yatharth Mishra Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 23 Nov 2026 02:26 PM (GMT+05:30)

विश्व काजू दिवस पर काजू की गुणवत्ता, प्रकार और स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला गया। शादी के सीजन में मांग बढ़ने और कच्चे माल की लागत के कारण एक महीने में काजू की कीमतों में ₹100 प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है।

साल्टेड काजू।

साल्टेड काजू।

जागरण संवाददाता, आगरा। काजू की अपनी एक अलग ही पहचान है। काजू की गुणवत्ता, आकार, रंग, साबुत या टूटा होने के आधार पर इसकी अलग-अलग किस्में और कीमतें तय होती हैं। सोमवार को विश्व काजू दिवस मनाया जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि इसकी आपूर्ति के लिए भारत घरेलू उत्पादन के साथ आयात पर भी निर्भर है। देश में कर्नाटक, ओडिशा, केरल, महाराष्ट्र सहित आंध्रप्रदेश प्रमुख उत्पादकों में शामिल हैं।

वहीं विदेश से पश्चिमी अफ्रीका के देशों सहित कई क्षेत्रों से कच्चा काजू आता है। उनका कहना है कि गोआ और केरल का काजू सबसे बेहतर होता है।काजू की खासियत यह है कि यह सीधे पेड़ से नहीं मिलता। इसके निचले हिस्से में बीज होता है जिसके अंदर से काजू निकलता है।

टूटे काजू का इस्तेमाल मिठाइयों, ग्रेवी और अन्य खाद्य पदार्थों में किया जाता है। थोक बाजार में डब्ल्यू-180, 240, 320 और डब्ल्यू-450 जैसी किस्में काजू की मिलती हैं। इनमें काजू के आकार और प्रति किलोग्राम के हिसाब से इनकी कीमत तय होती है।

जितना कम डब्ल्यू उतना महंगा काजू। स्वास्थ्य के नजरिए से भी ये अच्छा है। डाइटिशियन डाॅ. प्रियंका ने बताया कि इसमें प्रोटीन, मैग्नीशियम, काॅपर और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल मिठाइयों, नमकीन, चाॅकलेट, बेकरी उत्पादों आदि में होता है।

एक महीने में 100 रुपये किलो महंगा हुआ काजू

थोक बाजार में एक महीने में साबुत काजू के दाम 900 रुपये से बढ़कर 1400 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। वहीं टूटे काजू की कीमत 720 रुपये से बढ़कर 820 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। शादी के सीजन में मांग में तेजी हुई है, वहीं, राॅ मैटेरियल महंगा है।

इस कारण कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। दिवाली से पूर्व ही कच्चे माल की लागत और बाजार की परिस्थितियों के चलते कीमतों में भी बदलाव आया है। काजू के भाव में करीब 100 रुपये प्रति टन तक बढ़े।

काजू की गुणवत्ता पहचानने में उसका आकार, रंग, स्वाद और साबुत दानों की स्थिति जरूरी है। अच्छी क्वालिटी का काजू वही माना जाता है, जिसमें दाने साफ, सूखे और स्वाद में मिठास हो।

- प्रदीप जैन, व्यापारी

कच्चे माल की कीमत, गुणवत्ता और उपलब्धता का असर बाजार में पड़ रहा है। शादी के सीजन में इसकी मांग अधिक होती है। यही मेवा है जो सब्जी में भी इस्तेमाल होता है।

- शुभदीप, व्यापारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।