आगरा में सेवानिवृत्त भीमसेन फौजी का भव्य सम्मान, क्षेत्रवासियों ने किया स्वागत
सेना से सेवानिवृत्त होकर घर लौटे भीमसेन फौजी का आगरा में भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रवासियों ने उनके देश सेवा के योगदान को नमन करते हुए फूल-मालाओं से सम्मान किया।

HighLights
भीमसेन फौजी का सेना से सेवानिवृत्ति पर स्वागत।
आगरा के स्याहीपुरा चौराहे पर भव्य समारोह।
क्षेत्रवासियों ने देश सेवा के लिए किया नमन।
जागरण संवाददाता, आगरा। सेना से सेवानिवृत्त होकर घर लौटने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। स्याहीपुरा चौराहे पर उनके सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों और गणमान्य नागरिकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया और देश की सेवा में दिए गए उनके योगदान को नमन किया।
जैतपुर के गांव घड़ी रम्मपुरा निवासी भीमसेन फौजी के सेना से सेवानिवृत्त होकर घर लौटने भारतीय सेना में रहकर लंबे समय तक देश की सुरक्षा और सेवा में अपना योगदान दिया। उनकी घर वापसी पर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। स्वागत समारोह में वक्ताओं ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में सैनिकों का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का गौरव है।
कार्यक्रम में विजय सिंह वर्मा डॉ. बबलू वर्मा, ज्ञान सिंह वर्मा, कृष्ण दत्त वर्मा, रामसेव मल्ल मोहर सिंह वर्मा , बच्चू सिंह प्रधान और पुन्नी लाल प्रधान अजय वर्मा, कृष्ण मुरारी, धर्मवीर सिंह वर्मा, सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।