Move to Jagran APP

गंगा में विसर्जित होंगी "पृथ्वी" की अस्थियां, स्वजन हुए तीर्थनगरी सोरों के लिए रवाना

गंगा में अस्थियां विसर्जित करने को सोरों रवाना हुए विंग कमांडर पृथ्वी सिंह के स्वजन। 11 दिसंबर को पृथ्वी सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली से न्यू आगरा सरन नगर आया। इसी दिन ताजगंज के मोक्षधाम पर उनका अंतिम संस्कार हुआ।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 17 Dec 2021 01:40 PM (IST)Updated: Fri, 17 Dec 2021 01:40 PM (IST)
हेलीकाप्टर हादसे में शहीद हुए विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान का फाइल फोटो।

आगरा, जागरण संवाददाता। तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकाप्टर हादसे का शिकार हुए विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान की अस्थियां शुक्रवार को गंगा में विसर्जित होंगी। इसके लिए उनके स्वजनों के साथ 12 वर्षीय बेटी अराध्या और नौ वर्षीय बेटा अभिराज भी साथ गया है। सोरों में गंगा घाट पर विधि विधान के साथ उनकी अस्थियां विसर्जित होंगी। इधर, विंग कमांडर की पत्नी कामिनी, मां सुशीला और पिता सुरेंद्र सिंह का अभी भी हाल बेहाल है। इनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे।

loksabha election banner

विंग कमांडर के चचेरे भाई युवराज सिंह ने बताया कि अस्थि विसर्जन पहले बीते बुधवार को होना था लेकिन पारिवारिक कुछ कार्यों के चलते बुधवार को अस्थियां विसर्जित नहीं हो सकीं। अब शुक्रवार को सोरों में अस्थियां विसर्जित होंगी। बीते आठ दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत के साथ विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान भी हेलीकाप्टर हादसे का शिकार हो गए थे। इस हेलीकाप्टर में अन्य सैन्य अधिकारी भी थे। पृथ्वी सिंह ही इस हेलीकाप्टर को उड़ा रहे थे। 11 दिसंबर को पृथ्वी सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली से न्यू आगरा, सरन नगर आया। इसी दिन ताजगंज के मोक्षधाम पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। बेटी अराध्या, बेटे अभिराज और ममेरे भाई पुष्पेंद्र जादौन ने मुखाग्नि दी थी। विंग कमांडर की पत्नी कामिनी रात में सो नहीं पा रहीं। बताया जा रहा है कि सोने के लिए जैसे वही वह अपनी आंखें मूंदती हैं, अचानक उठकर बैठ जाती हैं। इधर, मां और पिता अभी भी गुमसुम हैं। तमाम लोग सांत्वना देने के लिए आ रहे हैं लेकिन दोनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। विंग कमांडर को नमन करने के लिए राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के साथ ही अन्य लोगों का भी आना जाना लगा हुआ है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.