Move to Jagran APP

Lucky Plants: यदि घर में लग जाएं ये 5 तरह के पौधे तो बदल सकता है आपका जीवन, ग्रह दोष के साथ दूर करेगी हरियाली वास्तु दोष भी

Lucky Plants आधुनिक वास्तु एवं एस्ट्रो विशेषज्ञ दीप्ति जैन के अनुसार तुलसी आंवला अनार शमी मनीप्लांट एेसे ही पौधे हैं जोकि प्राकृतिक सुंदरता के साथ आध्यात्मिक लाभ भी पहुंचाते हैं। इन पौधाें को घर में लाने भर से वास्तु के साथ ग्रह दोष भी खत्म हो जाते हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 28 Sep 2022 04:59 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 04:59 PM (IST)
Lucky Plants: यदि घर में लग जाएं ये 5 तरह के पौधे तो बदल सकता है आपका जीवन, ग्रह दोष के साथ दूर करेगी हरियाली वास्तु दोष भी
Lucky Plants: तुलसी, आंवला, अनार, शमी और मनी प्लांट होते हैं लकी प्लांट।

आगरा, जागरण संवाददाता। पेड़ पौधे न सिर्फ हरियाली के प्रतीक होते हैं बल्कि ये घर में सुख शांति की भी निशानी होते हैं। घर में यदि वास्तु दोष हो तो कुछ पौधे एेसे होते हैं जिनके घर में लाने भर से वास्तु के साथ ग्रह दोष भी खत्म हो जाते हैं। आधुनिक वास्तु एवं एस्ट्रो विशेषज्ञ दीप्ति जैन के अनुसार तुलसी, आंवला, अनार, मनीप्लांट एेसे ही पौधे हैं जोकि प्राकृतिक सुंदरता के साथ आध्यात्मिक लाभ भी पहुंचाते हैं।

loksabha election banner

1-तुलसी

हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों के लिए तुलसी मात्र एक पौधा नहीं बल्कि एक देवी हैं। तुलसी का पौधा स्वयं में कई तरह के औषधीय गुणों को समेटे हुआ है जो कई तरह के रोगों में जबरदस्त लाभ पहुंचाता है। इसके साथ-साथ तुलसी का पौधा ग्रह दोष को दूरने में भी बहुत असरदार होता है। जिन लोगों का शुक्र ग्रह कमजोर होता है, उन्हें अपने घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। इतना ही नहीं, ऐसे लोगों को रोजाना शाम को तुलसी के पौधे की पूजा भी करनी चाहिए। मान्यताओं के मुताबिक रोजाना शाम को तुलसी के पौधे में दीया जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उस घर को धन-धान्य से भर देती हैं। ऐसा करने से न सिर्फ आपका शुक्र ग्रह शांत होगा बल्कि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा और परिवार की सुख-शांति वापस लौट आएगी।

2-मनीप्लांट

घर में मनीप्लांट लगाना काफी शुभ माना जाता है। मान्यताओं के मुताबिक घर में लगाया गया मनीप्लांट जितनी तेजी से बढ़ता है, उस घर में उतनी ही तेजी से सुख-समृद्धि और धन भी बढ़ता है। इतना ही नहीं, मनीप्लांट लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी वास होता है और घर के मुखिया की कई चिंताएं दूर हो जाती हैं। ध्यान रहे कि मनीप्लांट घर में दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं।

3- शमी

हिंदू धर्म में शमी के पौधे को काफी शुभ माना जाता है। शमी का पेड़ शनि दोष को दूर करने में काफी कारगर माना जाता है। मान्यताओं के मुताबिक शमी के पेड़ में सभी देवता वास करते हैं। शनि दोष को दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार की बाईं दिशा में शमी का पेड़ लगाना चाहिए। शमी के पेड़ पर नियमित रूप से सरसों के तेल का दीया जलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-शांति का वास होने लगता है।

4- आंवला

औषधीय गुणों से भरपूर आंवले का पेड़ भी काफी शुभ माना गया है। मान्यताओं के मुताबिक आंवले के पेड़ पर भी देवताओं का वास होता है। घर में आंवले का पेड़ लगाकर यदि नियमित रूप से दीया जलाया जाए तो भगवान नारायण और मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-शांति के साथ धन का भंडार भर देती हैं।

5- अनार

राहु और केतु के प्रभाव से बचने के लिए घर के सामने अनार को पेड़ लगाना काफी शुभ माना जाता है। घर के सामने अनार का पेड़ लगाने से राहु और केतु का नकारात्मक प्रभाव कम होता है। कहा जाता है कि रोजाना अनार का एक फूल तोड़कर, उसे शहद में डुबोकर भोलेनाथ को चढ़ाने से सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

आधुनिक वास्तु एवं एस्ट्रो विशेषज्ञ दीप्ति जैन

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.