विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए राजबब्बर, बोले...मैंने बेहतरीन दोस्त खो दिया

By Sandeep Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 08 Oct 2026 06:30 PM (GMT+05:30)

अभिनेता और राजनेता राज बब्बर आगरा में एक कार्यक्रम के दौरान अपने सह-अभिनेता और मित्र नाना पाटेकर के निधन पर ...और पढ़ें

नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताते आगरा में अभिनेता व पूर्व सांसद राज बब्बर।

नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताते आगरा में अभिनेता व पूर्व सांसद राज बब्बर।

जागरण संवाददाता, आगरा। अभिनेता और राजनेता राजबब्बर गुरुवार को आगरा पहुंचे। जनकपुरी में प्रभु श्रीराम और माता सीता के विवाह उत्सव के दौरान वह राजा जनक स्वरूप अशोक कुमार गोयल की ओर से आयोजित बड़हार दावत में शामिल हुए। उन्होंने प्रभु के स्वरूपों के दर्शन किए और आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं। अपने सह-अभिनेता और मित्र नाना पाटेकर के निधन की चर्चा पर राजबब्बर भावुक हो गए।

राज बब्बर ने कहा कि नाना का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति और दुख है। मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया। नाना के साथ अपने जुड़ाव को याद करते हुए अभिनेता राजबब्बर ने बताया कि वर्ष 1982 में नाना ने आर्ट फिल्म से शुरुआत की थी और तभी से हमारा संपर्क हुआ। बाद में हम दोनों ने अंधा युद्ध, आज की आवाज और आवाम फिल्मों में काम किया।

नाना बेहतरीन अभिनेता के साथ मेरे करीबी मित्र भी थे। उनके साथ काम करने से बेहतर करने की ऊर्जा मिलती थी। नाना की अभिनय शैली और सादे व प्रभावी व्यक्तित्व पर कहा कि सीन में नाना बहुत स्पेस लेते थे और दर्शकों का ध्यान उन्हीं पर रहता था। इस बात पर हम दोनों के बीच नोकझोंक होती भी थी, लेकिन रिश्ते हमेशा आत्मीय बने रहे। नाना के जीवन के उतार-चढ़ाव की छाप उनके अभिनय में दिखती थी।

हालांकि वह किसी से नाराजगी नहीं रखते थे और उनका स्वभाव सरल तथा सामाजिक था। नाना अस्पतालों में जाकर चुपचाप लोगों और मरीजों की मदद करते थे। उनके निधन की खबर पर विश्वास नहीं हो रहा कि इतने अनुशासित व्यक्ति को भी हार्ट अटैक आ सकता है। नाना का जाना फिल्म जगत के साथ मेरी व्यक्तिगत क्षति है।

 

यह भी पढ़ें- नाना पाटेकर का निराला अंदाज रहेगा याद, फैंस को बनाते रहे दीवाना, चंबल घाटी में कर गए थे हॉरर फिल्म की शूटिंग