Move to Jagran APP

इंद्रधनुषी रंगों से सराबोर हुई संगिनी

इंद्रधनुषी थीम पर संगिनी महिला समिति ने किया साधारण सभा का आयोजन। प्रतियोगिताएं भी इसी थीम पर हुई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Jul 2018 06:08 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jul 2018 06:08 PM (IST)
इंद्रधनुषी रंगों से सराबोर हुई संगिनी
इंद्रधनुषी रंगों से सराबोर हुई संगिनी

आगरा(जागरण संवाददाता): मानसून का मौसम। कभी धूप कभी घटाओं का आलम। ऐसे में आसमान में जब खिलता है इंद्रधनुष तो प्रकृति श्रंगारित हो जाती है। इंद्रधनुषी रंगों को थीम बनाते हुए संगिनी महिला समिति ने साधारण सभा का आयोजन किया।

loksabha election banner

रंग बिरंगे परिधान और उत्साहित चेहरों से सभा की रौनक बढ़ रही थी। इस पर रंग जमा विविध खेलों का भी।

शनिवार शाम मदिया कटरा स्थित होटल वैभव पैलेस में सभा का आयोजन किया गया था। अध्यक्ष दीपा गर्ग और विनीता खंडेलवाल ने सभी का स्वागत किया।

सभा में सभी खेल और प्रतियोगिताएं भी इंद्रधनुष के सात रंगों पर ही आधारित थे। सभा की शुरूआत हुई सतरंगी व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता के साथ। बारिश के मौसम के लजीज व्यंजन बनाकर सभी ने दिया अपनी कुशल पाक कला का परिचय। मानसून थीम तंबोला एकता गर्ग ने बनाया। सतरंगी पेपर कटिंग करके पेंटिंग बनाने की प्रतियोगिता में भी सभी ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। टेबल गेम में पांच राउंड हुए। सभी राउंड मानसून और इंद्रधनुषी थीम पर ही थे।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में नई सदस्यों का परिचय कराया गया। सभी सदस्यों ने अपने मानसून से संबंधित अनुभव भी साझा किए। किसी ने विवाह के बाद की पहली बरसात की बात बताई तो किसी ने बरसात के कारण मुसीबत में फंसने की यादें भी साझा की।

सभा की संयोजिका कविता गर्ग, डिंपल अग्रवाल, स्वीटी गोयल, संदीपा माहेश्वरी, एकता जैन, उपासना शिवहरे और अर्चना अग्रवाल थीं। इस अवसर पर समिति की मार्गदर्शिका मधु बघेल, क्षमा जैन सक्सेना, संस्थापिका कल्पना अग्रवाल और शालिनी बंसल, सचिव पूनम जैन, कोषाध्यक्ष ममता गोयल, उपाध्यक्ष अंजू गोयल, उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी ममता जैन, सहसचिव मनीषा महेश्वरी, नीतू, पूजा, अंजलि, कजरी, रुपाली, ममता, वर्षा, कीर्ति आदि उपस्थित रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.