Move to Jagran APP

कैंट स्टेशन पर अब नहीं मिल रहे लजीज व्‍यंजन, रेल ढाबा हो गया बंद Agra News

रेलवे स्‍टेशन पर 2018 से मुंबई की कंपनी कर रही थी संचालन आइआरसीटीसी ने उठाया था ठेका। यात्रियों को हो रही परेशानी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 11:33 AM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 11:33 AM (IST)
कैंट स्टेशन पर अब नहीं मिल रहे लजीज व्‍यंजन, रेल ढाबा हो गया बंद Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के खाने-पीने के लिए खोला गया रेल ढाबा बंद हो गया है। आइआरसीटीसी ने नौ साल के लिए मुंबई की कंपनी को ठेका दिया था। अचानक ढाबा बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर यात्रियों की सुविधा के लिए पिछले साल जनवरी में रेल ढाबा नाम से फूड प्लाजा खुला था। मुंबई की मै. ट्रेवल फूड सर्विस को करीब दस लाख रुपये प्रतिमाह पर नौ साल के लिए इसका ठेका दिया गया था। एक साल से कंपनी रेस्टोरेंट का संचालन कर रही थी। यात्रियों को भी यहां पर अच्छा खाना मिल रहा था। इससे वह राहत महसूस कर रहे थे। मगर, कुछ दिन पहले कंपनी ने रेस्टोरेंट बंद करने का निर्णय लिया। बताया गया है कि रेस्टोरेंट शुरू से ही घाटे में चल रह था। इससे किराया और कर्मचारियों का वेतन निकालना भी मुश्किल हो रहा था। पिछले दिनों कंपनी की तरफ से आइआरसीटीसी व रेलवे को रेस्टोरेंट बंद करने का नोटिस दिया गया था। नोटिस की अवधि पूरी होने पर शुक्रवार को ढाबा बंद कर दिया गया। आगरा मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि आइआरसीटीसी ने 2027 तक फूड प्लाजा का टेंडर उठाया था। रेस्टोरेंट का संचालन कर रही कंपनी द्वारा नोटिस दिया गया था। नोटिस की अवधि पूरी होने पर ढाबा बंद कर दिया गया।

यात्रियों को हुई परेशानी

फूड प्लाजा के बंद होने से शुक्रवार को यात्रियों को परेशानी हुई। खाना खाने आए यात्रियों को वापस लौटना पड़ा। उन्हें मजबूरन प्लेटफॉर्म पर बनी स्टॉल से खाने का सामना लेना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.