Hostel Murder Case: प्रियंका के बाद राहुल उठाएंगे न्याय की मांग Agra News
मृत छात्रा के स्वजनों से राहुल गांधी करेंगे मुलाकात तैयार हो रही रूपरेखा। रहस्य बना छात्रा हत्याकांड पूर्व जिलाअध्यक्ष से मिले छात्रा के माता-पिता।
आगरा, जेएनएन। साढ़े चार माह बीतने पर भी मैनपुरी में छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना रहस्मय बनी हुई है। पुलिस, मजिस्ट्रेट और एसटीएफ के बाद अब घटना की जांच एसआइटी द्वारा की जा रही है। हत्यारों का सुराग न मिलने से पीडि़त परिवार की व्याकुलता बढऩे लगी है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को फिर से गर्माने की तैयारी कर रही है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पीडि़त परिवार से मिल कर उन्हें न्याय दिलाएंगे।
16 सितंबर को भोगांव क्षेत्र के विद्यालय छात्रावास में कक्षा 11 की छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला था। स्वजनों ने दुष्कर्म और हत्या की एफआइआर दर्ज कराई थी। प्रशासन ने घटना को खुदकशी बताया था। स्वजनों ने सीबीआइ से जांच की मांग की मांग थी। छात्रा के माता- पिता ने भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। उनके आंदोलन को जनता का समर्थन मिला था। तत्कालीन डीएम पीके उपाध्याय ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया था, फिर जांच एसटीएफ को सौंप दी गई। छात्रा के माता-पिता भूख हड़ताल पर बैठे रहे तो तीसरे दिन अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सीबीआइ जांच की संस्तुति कर दी है, इस पर भूख हड़ताल समाप्त कर दी गई। अब तक सीबीआइ जांच शुरु नही हो सकी है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने पीडि़त परिवार से मुलाकात कर न्याय दिलाने में मदद का आश्वासन दिया था। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसे लेकर ट्वीटर के साथ ही मुख्यमंत्री काेे पत्र लिखा था। सरकार ने तत्कालीन डीएम, एसपी को हट कर आईजी कानपुर मोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में एसआइटी गठित की थी। शनिवार को छात्रा के माता-पिता ने मदद के लिए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश प्रधान से मुलाकात की है। प्रकाश प्रधान ने बताया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही पीडि़त परिवार से मुलाकात करेंगे। पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने को रुपरेखा बनाई जा रही है।