Move to Jagran APP

Radha Asthmi: ब्रह्मांचल पर्वत पर सात नदियों की धार से होगा किशोरी जी का अभिषेक, गंगाजी वाले बाबा लाएंगे जल

Radha Asthmi राधाष्टमी पर सात नदियों का जल लेकर पहुचेंगे गंगाजी वाले बाबा। पं. रामप्रकाश (77) ब्रजभूमि के देवों की सेवा में जुटे हैं। बाबा महीने में एक बार छह हजार लीटर गंगाजल और छह हजार लीटर यमुना जल लाकर ब्रज के मंदिरों को निश्शुल्क उपलब्ध कराते हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 13 Sep 2021 01:47 PM (IST)Updated: Mon, 13 Sep 2021 01:47 PM (IST)
अलग अलग नदियों का जल इसी ट्रक में भरकर लाते हैं गंगाजी वाले बाबा।

आगरा, जेएनएन। ब्रह्मांचल पर्वत पर सात नदियों के जल की धार का संगम अपनी किस्मत पर इठलाता नजर आएगा। इठलाए भी क्यों नहीं, आखिर इन नदियों के जल को ब्रजभूमि की महारानी राधारानी के स्पर्श का सौभाग्य जो मिल रहा है। इस संयोग को गोवर्धन के गंगाजी वाले बाबा ने बनाया है।

loksabha election banner

राधाष्टमी पर राधारानी की धरा बरसाना सात नदियों का संगम नजर आएगी। पं. रामप्रकाश (77) ब्रजभूमि के देवों की सेवा में जुटे हैं। गांव इनायतपुर, तहसील फतेहाबाद, जिला आगरा के रहने वाले पं. भोगीराम शर्मा के पुत्र पं रामप्रकाश बचपन से ही भक्ति में डूबे हैं। अब गिरिराजजी की सेवा कर रहे हैं। उन्हें प्रेरणा हुई कि गोवर्धन महाराज का अभिषेक गंगा और यमुना जल से होना चाहिए। तभी से 20-20 लीटर की पांच टंकियों में इलाहाबाद के संगम से गंगाजल लाने की सेवा करने लगे। गंगाजल की बढ़ती मांग को देख वर्ष 2009 में बाबा ने भक्तों की सहायता से छह टायर वाले ट्रक और 12 हजार लीटर क्षमता का एक टैंकर खरीदा। इस समय तक इन्हें लोग 'गंगाजी वाले बाबा' कहने लगे थे। बाबा महीने में एक बार छह हजार लीटर गंगाजल और छह हजार लीटर यमुना जल लाकर ब्रज के मंदिरों को निश्शुल्क उपलब्ध कराते हैं। इस बार राधाष्टमी की पावन बेला में बरसाना में सात नदियों का संगम नजर आएगा। राधारानी के अभिषेक में गंगा, यमुना, सरयू, गोदावरी, नर्मदा, भरतकूप और मंदाकिनी का जल प्रयुक्त होगा। इसके लिए बाबा 20 लीटर की टंकी में जल ले जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.