Move to Jagran APP

Agra News: खेत से निकला विशालकाय अजगर और बनाया बकरी को शिकार, दस फीट लंबे सांप को देखकर डर गए चरवाहे

Agra News आगरा में सैंया में एक अजगर ने बकरी को बनाया निवाला। इसका वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया। देखते ही देखते अजगर ने बकरी को जकड़ लिया और बकरी मर गई। बमुश्किल अजगर के चंगुल से बकरी निकाली गई।

By JagranEdited By: Abhishek SaxenaPublished: Mon, 26 Sep 2022 08:27 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 08:27 PM (IST)
Agra News: खेत से निकला विशालकाय अजगर और बनाया बकरी को शिकार, दस फीट लंबे सांप को देखकर डर गए चरवाहे
Agra News: सैंया में अजगर ने बनाया बकरी को शिकार। फोटो वीडियो से निकाला गया।

आगरा, जागरण टीम। आगरा में सैंया-लादूखेड़ा मार्ग पर खेतों में निकले अजगर ने चर रही बकरी को निवाला बना लिया। पास ही बकरी चरा रहे किशोर मौके पर पहुंचे तो करीब 10 फीट लम्बे भारी भरकम अजगर को देख कर भाग खड़े हुए। किशोरों ने घर आकर घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण खेत पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बकरी को अजगर के चंगुल से छुड़ाया तब दम घुटने से बकरी की मौत हो चुकी थी।

loksabha election banner

अजगर को पकड़ने के लिए टीम को किया सूचित

सूचना पर सैंया पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने वन विभाग को सूचित किया परंतु समाचार लिखे जाने तक अजगर को पकड़ने के लिए कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।रविवार शाम करीब चार बजे गांव सैंया निवासी अरमान 15 वर्ष व मनोज 13 वर्ष सैंया लादूखेड़ा मार्ग पर दामोदर गुर्जर के खेतों पर बकरी चरा रहे थे। तभी खेतों मे मौजूद अजगर ने घास चर रही बकरी को दबोच लिया। 

ये भी पढ़ें... Kasganj News: मुलायम सिंह यादव के कमांडो रहे जवान ने फर्जी प्रमाण पत्र से ली नौकरी, मायावती को भी दी थी सुरक्षा

मौके पर किशोरों ने देखा अजगर तो डर गए सभी

बकरी की आवाज सुनकर किशोर मौके पर पहुंचे तो अजगर को देख डर गये। किशोरों ने मौके से घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन अन्य ग्रामीणों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने रस्सी बांध खींच कर अजगर के चंगुल से बकरी को छुड़ाया। तब तक बकरी की दम घुटने से मौत हो गई। सूचना पर सैंया पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।

वन विभाग को किया पुलिस ने सूचित

पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को खेत मे विशालकाय अजगर होने की सूचना दी। परन्तु समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की कोई टीम अजगर को पकड़ने के लिए नही आयी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.