Move to Jagran APP

रैली में ताकत दिखाएंगे शिवपाल के 'सिपाही', सपा को देंगे झटका

- लखनऊ की जनाक्रोश रैली को सफल बनाने की बनाई रणनीति - 100 गाडि़यों के काफिले से कार्यकर्ता पहुंचेंगे राजधानी

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Nov 2018 07:00 AM (IST)Updated: Wed, 28 Nov 2018 07:00 AM (IST)
रैली में ताकत दिखाएंगे शिवपाल के 'सिपाही', सपा को देंगे झटका
रैली में ताकत दिखाएंगे शिवपाल के 'सिपाही', सपा को देंगे झटका

आगरा: शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की नौ दिसंबर को लखनऊ में होने वाली जनाक्रोश रैली में कार्यकर्ता अपनी ताकत दिखाएंगे। रैली सफल बनाने को मंगलवार को बैठक कर रणनीति बनाई गई।

loksabha election banner

बल्केश्वर के ताज गार्डन में हुई बैठक में रैली के आगरा प्रभारी सुजान सिंह यादव ने कहा कि ये रैली दूसरों को आइना दिखाएगी। उन्होंने कहा कि आगरा को जो लक्ष्य मिला है, उसे हर हाल में पूरा करना है। यहां से 100 गाड़ियां लखनऊ के रमाबाई मैदान में जाएंगी। उन्होंने कहा कि आगरा में जिस तेजी से पार्टी बढ़ रही है, वह अच्छा संकेत हैं। मंडल प्रभारी देवेंद्र गुप्ता ने रैली को लेकर चर्चा की। जिलाध्यक्ष यशपाल राणा ने कहा कि सुबह पदाधिकारियों का काफिला लखनऊ के लिए निकलेगा। इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। महानगर अध्यक्ष डॉ. अशोक रैना ने कहा कि पार्टी में युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस दौरान पार्टी के नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी दिए गए। लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली, ज्योति सूरी, रेनू नंदा, दिलीप बघेल, पंकज गुप्ता, खुश्बू मल्होत्रा आदि मौजूद रहीं।

अनिस बने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

प्रसपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जर्रार हुसैन ने अनिस खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया है। ये जानकारी प्रकोष्ठ की आगरा मंडल प्रभारी नगमा बेगम ने दी।

प्रसपा की जितनी ताकत बढ़ेगी उतनी ही शहर में सपा की कम होती जाएगी। अभी तक के रुझान से पता चल रहा है कि शहर में प्रसपा को अच्छा समर्थन मिल रहा है। यह अखिलेश के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.