Move to Jagran APP

भाजपा पर नरम रवैये के साथ बोले शिवपाल, 'कंस' की बात, जिसे जो समझा हो वैसा समझे

फिरोजाबाद में शुक्रवार को जन्माष्टमी के मौके पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कानून व्यवस्था में सुधार की जरूरत। कंस वाले संदेश पर बोले मैंने तो पुराणों में पढ़ा था बाकी जो समझे। बसपा और कांग्रेस पर किसी भी तरह की टिप्पणी से किया इंकार।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 19 Aug 2022 07:45 PM (IST)Updated: Fri, 19 Aug 2022 07:45 PM (IST)
भाजपा पर नरम रवैये के साथ बोले शिवपाल, 'कंस' की बात, जिसे जो समझा हो वैसा समझे
जन्माष्टमी पर फिरोजाबाद में श्रीकृष्ण शाेभायात्रा में शामिल होने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव।

आगरा, जागरण टीम। फिरोजाबाद में जन्माष्टमी पर बधाई संदेश में कंस द्वारा पूज्य पिता के अपमान को लेकर सुर्खियों में चल रहे प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव भाजपा सरकार पर नरम दिखाई दिए। कंस प्रकरण को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने तो पुराण की बात लिखी, जिसे जो समझना हो समझे। प्रसपा प्रमुख शहर में आयोजित श्रीकृष्ण शोभायात्रा में शामिल हाेने आए थे।

loksabha election banner

शुक्रवार शाम छह बजे सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर पहुंचे शिवपाल यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच पिछले कई दिनों से दूरियां बढ़ती जा रही है। जन्माष्टमी पर उन्होंने यदुवंशियों को बधाई संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि कंस जब अपने पूज्य पिता का अपमानित कर छल बल से आधिपत्य करता है तो योगीश्वर कृष्ण अवतार लेते हैं। इसे दोनों नेताओं के बीच की तल्खी से जोड़कर देखा जा रहा है। इस पत्र के सवाल पर प्रसपा प्रमुख ने कहा कि उन्होंने तो पौराणिक कथा के बारे में लिखा है, इसपर कौन क्या सोचता है, हम जानना नहीं चाहते।

प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर मायावती के सवाल उठाने पर टिप्पणी से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री जी ने प्रयास तो किए हैं, लेकिन अभी बहुत प्रयासों की जरूरत है। पंजाब में कांग्रेस द्वारा मुख्तार अंसारी की मदद और इस पर जांच के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। वार्ता के दौरान भाजपा नेता हरिओम यादव समेत आयोजन समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इससे पूर्व शिवपाल सिंह ने राधाकृष्ण मंदिर में दर्शन किए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.