Move to Jagran APP

Indian Railway: अब आगरा में भी पटरियों पर तेज रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन, चल रही ये तैयारी

Indian Railway अभी 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से निकलती है ट्रेन। आगरा मंडल के स्टेशनों पर लूप लाइन पर गति बढ़ाने को जल्द शुरू होगा सर्वे। 600 मीटर की लाइन में गति बढ़ेगी तो ट्रेनें अपने गंतव्य स्टेशन की दूरी कम समय में पूरी कर सकेगी।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 01:41 PM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 01:41 PM (IST)
Indian Railway: अब आगरा में भी पटरियों पर तेज रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन, चल रही ये तैयारी
आगरा मंडल के स्टेशनों पर लूप लाइन पर गति बढ़ाने को जल्द शुरू होगा सर्वे।

आगरा, जागरण संवाददाता। रेलवे लगातार ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए काम कर रहा है। अब लूप लाइन पर ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद की जा रही है। इसके तहत लूप लाइन पर अधिकतम गति 50 किमी प्रति घंटा हो जाएगी। हर स्टेशन पर लूप लाइन होती हैं। इनकी लंबाई 500 से 600 मीटर होती है। अभी लूप लाइन से गुजरने वाली ट्रेनों की अधिकतम गति सीमा 30 किमी प्रति घंटा है। एक लंबी दूरी की ट्रेन को न्यूनतम 50 से अधिकतम 200 स्टेशनों से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में लूप लाइन पर ट्रेनों की रफ्तार कम होने से देरी होती है। अगर, लूप लाइन से गुजरने वाली ट्रेन की एक स्टेशन के 600 मीटर की लाइन में गति बढ़ेगी तो ट्रेनें अपने गंतव्य स्टेशन की दूरी कम समय में पूरी कर सकेगी।

loksabha election banner

उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में लूप लाइन पर गति बढ़ाने के लिए जल्द सर्वे शुरू किया जाएगा। इसमें ट्रैक को 50 किमी प्रति घंटा गति सीमा के लिए तैयार किया जाएगा। आगरा मंडल में आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, ईदगाह व मथुरा जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों की लूप लाइन की गति को जुलाई तक बढ़ाने की तैयारी है। आगरा रेल मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव का कहना है कि रेलवे ट्रेनों की गति बढ़ाने को लगातार काम कर रहा है। लूप लाइन पर गति बढ़ाने की भी योजना है।इसलिए बढा़ई जा रही गतिवैसे तो प्रत्येक स्टेशन क्षेत्र में मुख्य लाइनें भी होती हैं, जिन पर ट्रेनों की गति न्यूनतम 70 से लेकर लेकर अधिकतम 130 किमी प्रति घंटे तक होती है। कई बार ये लाइनें व्यस्त होती हैं। ऐसी स्थिति में लूप लाइनों से नान स्टापेज ट्रेनों को गुजारना पड़ता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.