Move to Jagran APP

झूठ के बल पर लड़ा गया लोकसभा चुनाव, वर्ना परिणाम होता कुछ और: तिवारी Agra News

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना। जीडीपी और राफेल पर लगातार झूठ बोले पीएम मोदी।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 16 Jun 2019 12:30 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jun 2019 12:30 PM (IST)
झूठ के बल पर लड़ा गया लोकसभा चुनाव, वर्ना परिणाम होता कुछ और: तिवारी Agra News

आगरा, जेएनएन। लोकसभा चुनाव में भले ही हमारी उम्मीदों के मुताबिक परिणाम नहीं आए। लेकिन परिणामों की समीक्षा करके कारणों का पता लगाएंगे कि कमी कहां रह गई। परिणामों पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं लेकिन कुछ चौंकाने वाले तथ्य हैं जो सर्वदलीय बैठक के बाद ही उजागर होंगे। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने सीधे तौर पर कहा है कि लोकसभा चुनाव झूठ के बल पर लड़ा गया।

loksabha election banner

ठा. बांकेबिहारीजी मंदिर में दर्शन करने आए कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि केंद्र का झूठ अब सामने आने लगा है। चुनाव में सरकार ने जीडीपी के बारे में झूठ बोला। देश में सात फीसदी जीडीपी विकास दर बताई गई। जबकि उन्हीं के मुख्य आर्थिक सलाहकार कहते हैं कि 4.5 फीसदी जीडीपी रही। अब आंकड़े जारी हो चुके हैं कि पिछले 45 साल में बेरोजगारी सबसे अधिक मोदी के कार्यकाल में बढ़ी है। राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर जो झूठ बोला गया वह पीड़ादायक ही है।

राफेल मामले पर उन्होंने कहा कि मोदी आज भी दाम उजागर करने की हिम्मत नहीं रखते, न ही ये साबित करते उन्होंने रिलायंस के पक्ष में फ्रांस सरकार पर दवाब बनाया। चुनाव में कांग्रेस की हार पर तिवारी ने कहा कि परिणाम में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। समीक्षा चल रही है। जिन प्रांतों में तीन महीने पहले कांग्रेस बहुमत लाती है, तीन महीने में एक भी सीट नहीं जीत पाई। कर्नाटक में बैलेट पेपर से पंचायत चुनाव में कांग्रेस क्लीन स्वीप करती है। गांधी परिवार के नेतृत्व के सवाल पर कहा कि हमें गर्व है कि जिस परिवार ने आतंकवाद से लड़ते हुए दो सदस्यों को खो दिया। आजादी के संघर्ष में जिस परिवार ने सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उस परिवार का नेतृत्व करना, हमारे लिए गर्व की बात है। इससे पूर्व तिवारी ने आचार्य गोपी गोस्वामी के सान्निध्य में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, जिलाध्यक्ष सोहन ङ्क्षसह सिसौदिया, नूतनबिहारी पारीक, चंद्रमोहन जायसवाल, ऋषि शर्मा, श्यामसुंदर दुबे, दिनेश चौधरी, सचिन वाष्र्णेय मौजूद रहे। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.