UP Weather 2019: छाए रहे बादल, चार दिन बारिश की संभावना Agra News
कुछ क्षेत्रों में हुई बूंदाबांदी उमस बढऩे से परेशान। सामान्य से अधिक रहा न्यूनतम और अधिकतम तापमान।
आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में गर्मी और उमस के बाद सोमवार दोपहर में बादल छा गए। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। इससे शाम को मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग ने चार दिन बारिश की संभावना व्यक्त की है।
सुबह तेज धूप निकलने के साथ उमस बढ़ती गई, दोपहर 12 बजे के बाद लोग पसीने में नहाते रहे। दोपहर डेढ़ बजे के बाद बादल छा गए, आगरा कैंट सहित कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। तीन बजे के बाद कुछ देर के लिए धूप निकली, इसके बाद दोबारा बादल छा गए। शाम को सिकंदरा सहित कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.9 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को बादल छाए रहने और तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है। वहीं, सात अगस्त से नौ अगस्त तक बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। 10 अगस्त से बादल छट जाएंगे और तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।
अगस्त में हुई बारिश
दो अगस्त - 13.5 एमएम
तीन अगस्त - 6.9 एमएम
चार अगस्त - 12.4 एमएम
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप