Move to Jagran APP

जवानों के खून की दलाली करने वालों को जनता खुद देगी जवाब: पूनम महाजन

मथुरा के रामलीला मैदान से भाजपा बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी। भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं पूनम महाजन।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 02 Mar 2019 04:10 PM (IST)Updated: Sat, 02 Mar 2019 04:10 PM (IST)
जवानों के खून की दलाली करने वालों को जनता खुद देगी जवाब: पूनम महाजन
जवानों के खून की दलाली करने वालों को जनता खुद देगी जवाब: पूनम महाजन

आगरा, जेएनएन। कान्हा की धरती को नमन कर विरोधी दलों पर जमकर बरसीं भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन। शनिवार को मथुरा के रामलीला मैदान से भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली को पूनम महाजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

loksabha election banner

इस मौके पर उनके तेवर विरोधियों के लिए आक्रामक भी दिखे। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने कृष्ण की नगरी मथुरा को नमन करके की। कहा कि भाजपा चरैवेति चरैवेति के सिद्धांत को ध्यान में रखती है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी को जनता दोबारा सत्ता में लाना चाहती है। बाइक रैली के लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रैली का उद्देश्य संख्या बढ़ाना नहीं है। घरों से मतदान केंद्र तक मतदाता को लाने की जिम्मेदारी बूथ पर तैनात युवा मोर्चा की है।

इसके बाद पूनम ने आक्रामक लहजे में कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी पार्टी टेरर मेकिंग कंपनी के रूप में काम कर रही है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की आये दिन हत्याएं हो रही हैं।

सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाली जम्मी कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के लिए कहा कि सरकार के निर्णय का सम्मान करना चाहिए। जो लोग सवाल उठा रहे हैं वो सेना के पराक्रम पर सवाल उठा रहे हैं। ये वक्त भारतीय सेना को प्रणाम करने का है।

देश में हुए महागठबंधन पर बोला कि राहुल गांधी हर वक्त पंजा दिखाते हैं। मायावती जिनके हाथी के दांत खाने के कुछ और दिखाने के कुछ और हैं। तीसरी समाजवादी पार्टी है जिसकी साइकिल की हवा पहले ही निकल चुकी है और इन सबको एक सूत्र में बांधने वाले महाराष्ट्र के नेता शरद पवार हैं जो हमेशा हाथ में घडी बांधते है। ये घड़ी सदैव 12 बजाती है। इसी तरह शरद पवार ने महाराष्ट्र की जनता के भी 12 बजा दिए थे।

पूनम महाजन अभी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैसे नेता जो जवानों के खून की दलाली करते हैं, ऐसे नेताओं को देश की जनता देख रही है। आने वाले चुनावों में जनता स्वयं इन्हें जवाब देगी।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश, राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार, महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग और उप्र कॉपरेटिव बैंक के चैयरमेन तेजवीर सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.