Move to Jagran APP

उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी आज, मतदान कल

उत्तर विस क्षेत्र उपचुनाव मंडी समिति से रवाना होंगी 43

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 May 2019 07:00 AM (IST)Updated: Sun, 19 May 2019 06:26 AM (IST)
उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी आज, मतदान कल

आगरा, जागरण संवाददाता । आगरा उत्तर विस क्षेत्र उपचुनाव का प्रचार शुक्रवार शाम छह बजे थम गया। कुछ अंतराल में कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में दर्जनभर से अधिक फोन पहुंचे। अधिकांश फोन वोटर कार्ड और मतदाता पर्ची न मिलने को लेकर थे। कुछ फोन आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के भी थे। हालांकि जांच में बीस फीसद शिकायतें फर्जी निकलीं।

loksabha election banner

एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को मंडी समिति, फीरोजाबाद रोड से 438 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। सुबह सात बजे सभी कर्मचारियों को मंडी समिति बुलाया गया है। डी-कोडिंग के दौरान बूथों की जानकारी मिलेगी। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मंडी समिति में अलग से स्ट्रांगरूम बनाया गया है। सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी और त्रिस्तरीय सुरक्षा होगी। एक-एक ही ईवीएम का इस्तेमाल

उपचुनाव के सभी बूथों में एक-एक ही ईवीएम का इस्तेमाल किया जा रहा है। एक ईवीएम में नोटा सहित 16 प्रत्याशियों के नाम अंकित हो सकते हैं, जबकि आगरा उत्तर विस क्षेत्र से 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। सुबह छह बजे से शुरू होगा मॉक पोल

सीडीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे से मॉक पोल शुरू होगा। सभी प्रत्याशियों के एजेंट की मौजूदगी में ईवीएम में 50-50 वोट पड़ेंगे।

438 हैं बूथ

आगरा उत्तर विस क्षेत्र में 438 बूथ हैं। वहीं 25 माइक्रोआब्जर्वर लगाए जाएंगे। ये है आगरा उत्तर विस क्षेत्र की स्थिति

मतदान केंद्र, बूथ, पुरुष मतदाता, महिला मतदान, कुल मतदाता

92, 438, 2.18 लाख, 1.81 लाख, चार लाख

---

नहीं मिली फोटोयुक्त मतदाता पर्ची

आगरा उत्तर विस क्षेत्र में बड़ी संख्या में वोटरों को फोटोयुक्त मतदाता पर्ची नहीं मिली है। इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से की गई है। वोटर कार्ड में गलतियों की भरमार

आगरा उत्तर विस क्षेत्र के पांच हजार के करीब वोटर ऐसे हैं जिनके कार्ड में गलतियां हैं। किसी कार्ड में वोटर का नाम गलत है तो किसी में फोटो और पता गलत अंकित है। दिव्यांगों के लिए व्हील चेअर

आगरा उत्तर विस क्षेत्र में डेढ़ हजार के करीब दिव्यांग वोटर हैं। संबंधित बूथों में व्हील चेअर का इंतजाम किया गया है। बूथों की जांच

आगरा उत्तर विस क्षेत्र के उपचुनाव में चार जोनल और 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। शुक्रवार को अफसरों ने बूथों की जांच की। आगरा उत्तर विस क्षेत्र के उपचुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रविवार सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

एनजी रवि कुमार, डीएम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.