विदेशी कॉलगर्ल के मोबाइल से मिले 100 नंबरों की जांच, कई चेहरे आएंगे सामने Agra News
मुंबई दिल्ली आगरा कनेक्शन की तह तक जाने की कोशिश में पुलिस। ताजगंज के होटल हैवेन से सोमवार को छापा मारकर किया था गिरफ्तार।
आगरा, जागरण संवाददाता। ताजगंज के होटल से गिरफ्तार चार विदेशी कॉलगर्ल के मोबाइल में पुलिस को 100 युवतियों के नंबर मिले है। इनमें उज्बेकिस्तान के अलावा मुंबई, दिल्ली और आगरा के भी कई नंबर हैं। पुलिस इन सभी मोबाइल नंबर की जांच करके विदेशी युवतियों के मुंबई से आगरा तक फैले रैकेट की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।
ताजनगरी में विदेशी युवतियों का कॉलगर्ल रैकेट चलाने की जानकारी पुलिस को मिली थी। इसके आधार पर उसने सोमवार की शाम को ताजगंज के होटल ताज हैवेन में छापा मारा था। यहां से तीन उज्बेकिस्तान, एक नेपाल और एक दिल्ली की कॉलगर्ल को गिरफ्तार किया था। सेक्स रैकेट चलाने वाले राहुल कुमार, होटल के मैनेजर अर्पित कुमार समेत सात लोगों को मंगलवार को जेल भेज दिया।
चारों विदेशी कॉलगर्ल के मोबाइल से पुलिस को जो सौ नंबर मिले हैं उसमें से अधिकांश युवतियों के हैं। पुलिस ने इन सभी नंबरों की जांच शुरू कर दी है। सेक्स रैकेट के तार मुंबई से लेकर दिल्ली तक जुड़े हुए हैं। पुलिस से पूछताछ में उज्बेक युवती ने मुंबई के अपने मित्र नदीम का नाम लिया था। पुलिस को आशंका है कि मुंबई में इस रैकेट को नदीम और उससे जुड़े कुछ लोग चला रहे हैं।
गिरफ्तार उज्बेक युवती लुधियाना होते हुए आगरा आयी थी। उसे नदीम ने चार दिन बाद आगरा पहुंचकर अपने साथ ले जाने की कहा था। इससे पहले वह पुलिस के हाथ चढ़ गई।
प्रेम विवाह के बाद हो गया था घर वापसी का रास्ता बंद
प्रेम विवाह के बाद घर वापसी का रास्ता बंद होने पर रैकेट से जुड़ी
मूलरूप से पंजाब के लुधियाना की रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने तीन वर्ष पहले गैर मजहब के युवक से प्रेम विवाह किया था। उसने कुछ समय बाद उसे छोड़ दिया। युवती के स्वजनों द्वार उससे अपना रिश्ता तोड़ने के चलते उसके घर वापसी के रास्ते बंद हो चुके थे। नौकरी की तलाश के दौरान वह लुधियाना की प्रीती नाम की युवती के संपर्क में आयी। जो कि सेक्स रैकेट से जुड़ी थी। पूर्व में कई बार आगरा आ चुकी थी। उसका रोशनी से भी संपर्क बताया जाता है। प्रीती ने उसे रैकेट में शामिल होने का ऑफर दिया। उसे अपने वाट्सएप ग्रुप से जोड़ लिया। इसके बाद एक साल से दिल्ली में किराए पर कमरा लेकर रहने लगी।
जेल में चर्चाओं में उज्बेक युवतियां
महिला कैदियों के बीच चर्चा का विषय बनीं उज्बेक युवतियां
मंगलवार को जिला जेल भेजी गईं उज्बेकिस्तान की तीनों युवतियां महिला कैदियों के बीच चर्चा का विषय गई हैं। तीनों की हंिदूी नहीं आती, कुछ महिला कैदियों को छोड़कर बाकी को अंग्रेजी नहीं आती। इसके चलते वह उनसे बातचीत नहीं कर पा रहीं। महिला कैदियों ने विदेशी युवतियों को बुधवार सुबह नाश्ते के लिए लाइन में लगने के लिए इशारों में समझाया।
ये है पुलिस का कहना
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि युवतियों के मोबाइल से मिले नंबरों की जांच की जा रही है। इससे कि रैकेट से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।