Move to Jagran APP

वृक्ष महाकुंभ का आगाज, राज्‍यपाल आनंदी बेन ने रोपा तुलसी की भूमि पर पौधा Agra News

ब्रजमंडल में कासगंज से किया राज्‍यपाल ने किया धरा को हरा करने का शुभारंभ। मथुरा में ऊर्जा मंत्री ने रोपा पौधा। आगरा में डिप्‍टी सीएम डा. दिनेश शर्मा रोपेंगे पौधा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 12:15 PM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2019 01:45 PM (IST)
वृक्ष महाकुंभ का आगाज, राज्‍यपाल आनंदी बेन ने रोपा तुलसी की भूमि पर पौधा Agra News
वृक्ष महाकुंभ का आगाज, राज्‍यपाल आनंदी बेन ने रोपा तुलसी की भूमि पर पौधा Agra News

आगरा, जेएनएन। धरा को हरा करने के लिए प्रदेश के साथ ब्रजमंडल में भी वृक्ष महाकुंभ का आगाज हो गया है। राज्‍यपाल आनंदी बेन ने कासगंज के गांव चंदनपुर घटियारी पहुंचकर शुक्रवार को सुबह पौधारोपण किया। उन्‍होंने कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को संबोधित करते हुए पौधाेें की देखभाल करने की जिम्‍मेदारी सौंपी। राज्‍यपाल ने कहा कि जिस तरह मां अपने बच्‍चों को पाल-पोसकर बड़ा करती हैं, उसी तरह पौधों को भी अपनी संतान समझें।

loksabha election banner

राज्‍यपाल आनंदी बेन का यह ब्रज में पहला दौरा है। वे शुक्रवार सुबह लगभग 10.30 बजे कासगंज पहुंचीं। यहां गारद ने उन्‍हें सलामी दी। सलामी के उपरांत वे चंदनपुर घटियारी में वृक्ष महाकुम्भ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचीं। मंच पर पहुंचने से पहले राज्‍यपाल ने पौधा रोपकर अभियान का शुभारंभ किया। तुलसीदास जी की साधना स्‍थली पर उन्‍होंने नागरिकों से पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्‍होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से पूरा विश्व जूझ रहा है। सिर्फ भारत चिंतित नही है विश्व चिंतित है। जहाँ बारिश नही होती थी, वहां जल की अधिकता है। आने वाली पीढ़ी को बचाना है। इसके लिए जल विभाग भारत मेंं शुरू हुआ है। कुएंं सूख गए, नदियांं सूख रही हैंं। बीच में ऐसा कालखंड आया, जब हम पौधे और जल को भूल गए। उसका नतीजा है आज की स्थिति। अब हमें फिर संरक्षण करना होगा।

कार्यक्रम में मौजूद बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा पौधे जलवायु को शुद्ध रखते हैंं। पेड़ों का संरक्षण करने वालो से सीख लेनी चाहिए। उन्‍होंने संकल्‍प दिलाया कि हर नागरिक एक एक वृक्ष को रोपित करेंगे और उसका पालन पोषण करेंंगे। साथ ही सभी शिक्षकों से स्कूल में पंचवाटिका बनाए जाने को कहा। महानिदेशक गंगा मिशन राजीव रंजन ने कहा नमामि गंगे गंगा नदी के प्रदूषण को रोकने का कार्य कर रही है। अविरल धारा के लिए पौधरोपण किया जा रहा है। गंगा वन विकसित किए जाने का प्रधानमंत्री एवंं मुख्यमंत्री का विचार है। गंगा वन की योजना फरवरी में बनाई जा चुकी है, ये गंगा तट से 2 किमी दूर बनाया जाएगा।

आगरा में लगेंगे 28.57 लाख पौधे

आगरा जिले को इस बार 28.57 लाख पौधे लगाने का लक्ष्‍य दिया गया है। डिप्‍टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने शाहजहां गार्डन में पौधा रोपकर अभियान का शुभारंभ किया। वे खेरिया एयरपोर्ट से सीधे शाहजहां गार्डन पहुंचे। यहांं बड़ी संख्‍या में भाजपाई मौजूद रहे। इसके अलावा तमाम सामाजिक संस्‍थाओं और स्‍कूलों में भी पौधारोपण किया जा रहा है। दयालबाग में स्‍फीहा ने पौधारोपण किया।

मथुरा में ऊर्जा मंत्री ने संभाली कमान

मथुरा जिले में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अभियान की कमान संभाली है। उन्‍होंने जलकल कंपाउंड में पौधारोपण करते हुए अभियान का शुभारंभ किया। यहां भी तमाम आश्रमों और स्‍कूलों में धार्मिक तथा सामाजिक संस्‍थाओं ने पौधरोपण किया। मथुरा जिले को 19 लाख पौधे रोपने का लक्ष्‍य मिला है।

मैनपुरी में परिवहन आयुक्‍त ने किया पौधरोपण

मैनपुरी जिले के करहल से शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के लिए जिले के नोडल अधिकारी बनाए गए परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने पौधा रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के तहत जिले में आज 14 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत, ब्लॉक, तहसील, शिक्षण संस्थाओं आदि में पौधारोपण चल रहा है।

फीरोजाबाद में रोपे गए 14 लाख पौधे

पौधारोपण के महा अभियान में फीरोजाबाद जिले में सुबह नौ से दस बजे के बीच 14 लाख पौधे रोपे गए। शासन ने इस 1 घंटे में 7.50 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य दिया था। यूपीएसआईडीसी में अभियान के नोडल अधिकारी एवं लेबर कमिश्नर सुधीर एम बोबड़े सहित डीएम चंद्र सिंह और सीडीओ नेहा जैन ने किया पौधारोपण।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.