Move to Jagran APP

महाकवि नीरज का पार्थिव शरीर आगरा पहुंचा, आज अलीगढ़ में अंतिम संस्कार

अलीगढ़ में महाकवि 'नीरज' का आज अंतिम संस्कार होगा। अलीगढ़ जिले के पैतृक गांव में आज दिन में करीब दो बजे से नुमाइश मैदान उनके पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि दी जाएगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 21 Jul 2018 09:41 AM (IST)Updated: Sat, 21 Jul 2018 11:07 AM (IST)
महाकवि नीरज का पार्थिव शरीर आगरा पहुंचा, आज अलीगढ़ में अंतिम संस्कार

आगरा (जेएनएन)। महाकवि नीरज का पार्थिव शरीर दिल्ली से आज यहां ताजनगरी आगरा पहुंचा। महाकवि नीरज का शव उनकी पत्नी स्व. मनोरमा के सरस्वतीनगर के निवास पर रखा गया है।

loksabha election banner

उनके घर पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों का तांता लगा है। सुरेंद्र शर्मा, अशोक चक्रधर, अरुण जैमनी आदि बड़े कवि भी यहां पहुंचेंगे। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी यहां पहुंच रहे हैं। इसके बाद 11 बजे उनके शव को पुष्पसज्जित रथ से हाईवे तक ले जाया जाएगा। रथ पर नीरज जी के चित्र के साथ उनकी रचनाओं की पंक्तियां लिखी गई हैं। इस दौरान उनके स्वयं गाये गीत रथ में गूंजते रहेंगे।

सत्ता में आने पर स्मृति में बड़ा यादगार भवन बनवाएंगे

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नीरज के अंतिम दर्शनों को पहुंचे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता में आने पर इटावा में नीरज जी की स्मृति में बड़ा यादगार भवन बनवाएंगे। नीरज जी का देश ही नहीं दुनिया में बड़ा नाम। उसे और बुलंदियों पर पहुंचाएँगे। नीरज अपनी कविताओं और रचनाओं के माध्यम से हमेशा जीवित रहेंगे। देश ही नहीं पूरी दुनिया में नीरज जी एक बड़ा नाम हैं। उनकी स्मृति में जो स्थल बनवाएंगे उसकी पहचान भी विश्वस्तर पर देने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि नीरज जी का जाना सिर्फ साहित्य जगत के लिए ही नहीं बल्कि संपूर्ण जगत के लिए ही क्षति है। अखिलेश यादव सैफई से सीधे आगरा पहुंचे थे।

नीरज जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे कुमार विस्वास ने कहा कि नीरज जी का जाना एक पुल का गिरना है। उन्होंने हर कण्ठ पर राज किया। जवाहर लाल नेहरू, अटल विहारी वाजपेयी ने उनके गीत गुनगुनाये तो देव आनंद, राज कपूर उनके गीत पर थिरके।

कुमार विश्वास ने बताया कि जब नीरज जी 82 साल की उम्र में बीमार पड़े थे,  तो उन्होंने कहा था कि मैंने ज्योतिषीय गणना कर ली है। 100 वर्ष तक जीवित रहूंगा। हर बाद वो अपना गीत सुनकर काल के दूत को लौटा देते थे। परसों कोई ऐसा काल का दूत आया जो संवेदनहीन था।

नीरज जी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कवि सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि नीरज जी कवि सम्मेलन की नींव, इमारत और गुम्बद थे।

अलीगढ़ में महाकवि 'नीरज' का आज अंतिम संस्कार होगा। अलीगढ़ जिले के पैतृक गांव में आज दिन में करीब दो बजे से नुमाइश मैदान उनके पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि दी जाएगी। इसके बाद उनके पैतृक गांव में करीब चार बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.