विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंखुरी, स्वाति, चंचल और गौरी ने जीता स्वर्ण

By JagranEdited By:
Published: Sat, 20 Nov 2021 08:21 PM (IST)

सातवीं आगरा ओपन इंटर-रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता की हुई शुरुआत

पंखुरी, स्वाति, चंचल और गौरी ने जीता स्वर्ण
पंखुरी, स्वाति, चंचल और गौरी ने जीता स्वर्ण

आगरा, जागरण संवाददाता। सातवीं आगरा ओपन इंटर-रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता की शुरुआत शनिवार को हिलमैन पब्लिक स्कूल, पश्चिमपुरी में हुई। पहले दिन फाइट व पूमसे प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में पंखुरी मेहता, स्वाति शुक्ला, चंचल यादव व गौरी शर्मा ने स्वर्ण पदक जीते।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिलमैन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डा. एससी पोखरियाल व निदेशक डा. अविनाश पोखरियाल ने खिलाड़ियों की फाइट शुरू कराकर किया। खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो मार्शल आर्ट का शक्ति प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में सतेंद्र बघेल, प्रदीप गौड़, सुखवीर सिंह, अक्षय कुमार, पारस कुमार, इशांत शर्मा, दिव्यांश बत्रा, तनुष शाक्य, देव कुमार, विशाल कुमार, समर्थ मिश्रा, केशव सिघल, युवराज श्रीवास्तव, अकुल तिवारी, मानव गोयल, विश्वनाथ, आरव राना, आयुष्मान व देव वर्मा ने स्वर्ण पदक जीते। रविवार को फाइट दोपहर 11 बजे से शुरू होंगी और समापन तीसरे पहर तीन बजे होगा। जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डा. एमसी शर्मा, सचिव पंकज शर्मा, सीईओ संगीता शर्मा मौजूद रहीं। सुखजीवन एकादश बना विजेता आगरा, जागरण संवाददाता। मान्या वूमेंस क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला शनिवार को मान्या क्रिकेट एकेडमी में खेला गया। सुखजीवन एकादश ने सीजी स्पो‌र्ट्स को 17 रन से हराकर खिताब जीता।

सुखजीवन एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीजी स्पो‌र्ट्स की टीम 85 रन पर आलआउट हो गई। अनीता लोधी को प्लेयर आफ द मैच और प्लेयर आफ द टूर्नामेंट चुना गया। माधवी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और शिखा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुनी गईं। डा. वीपी सिंह, राजीव सोई, वीके अग्निहोत्री, मो. सिद्दीक, अंकेश वशिष्ठ, भरत यादव, मो. अखलाक, कमल कपूर, मनोज कुशवाह, सुमित शर्मा, सनी कुमार, दिवाकर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।