Move to Jagran APP

लिंक क्लिक करते ही खाते से 25 हजार पार, शातिरों ने रचा ऐसा खेल Agra News

शातिरों ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट से खरीदारी के नाम पर झांसा देकर की धोखाधड़ी तीन बार लिंक भेजकर कराया क्लिक। हर क्लिक पर यूपीआइ से निकाले पांच हजार।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 11:27 AM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 11:27 AM (IST)
लिंक क्लिक करते ही खाते से 25 हजार पार, शातिरों ने रचा ऐसा खेल Agra News
लिंक क्लिक करते ही खाते से 25 हजार पार, शातिरों ने रचा ऐसा खेल Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। ऑनलाइन शॉपिंग साइट से साइबर शातिरों ने फ्रीज का दस हजार में सौदा किया। ऑनलाइन भुगतान के लिए लिंक भेज दिया। क्लिक करते ही उन्होंने युवक के खाते से तीन बार में 15 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने थाना और साइबर सेल में मामले की शिकायत की है।

loksabha election banner

नॉर्थ विजय नगर कॉलोनी निवासी अभिषेक आर्य ने अपने घर का पुराना फ्रीज बेचने को ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर अपलोड किया था। उनके पास शनिवार को 11.59 बजे एक अंजान नंबर से कॉल आई। उसने बताया कि ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर उनका फ्रीज देखा है। वह दस हजार रुपये में उसे खरीदने को तैयार है। इसके लिए वह पेमेंट गूगल पे या पेटीएम से ऑनलाइन करेगा। अभिषेक इसके लिए तैयार हो गए। इसके बाद अभिषेक के नंबर पर एक लिंक आया। उन्होंने उसे क्लिक कर दिया। दो बार और पांच-पांच हजार रुपये के ट्रांजेक्शन के लिंक आए। उन्हें भी अभिषेक ने क्लिक कर दिया। उन्होंने मैसेज देखे तो खाते से पांच-पांच हजार रुपये तीन बार में आने के बजाय निकलने की जानकारी मिली। उनके पास एक बार और लिंक आया। वह कहने लगा कि पिछले पेमेंट नहीं हो सके हैं। अब दस हजार रुपये एक बार में ट्रांसफर कर देगा। अभिषेक ने यह रिक्वेस्ट रिजेक्ट कर दी। उन्होंने थाना हरीपर्वत और साइबर सेल में मामले की शिकायत की है। पुलिस ने उन्हें बताया है कि यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआइ) से साइबर शातिरों ने रकम अपने ई वॉलेट में ट्रांसफर कर पार की है। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।

मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता

अभिषेक ने बताया कि उनके खाते से रुपये निकलने के बाद उन्होंने साइबर शातिर के नंबर पर कॉल की। वह पहले खुद को आर्मी वाला बता रहा था। मगर, बाद में कहने लगा कि हां उसने रुपये निकाले हैं। उसका कोई कुछ नहीं कर सकता। अभी मोबाइल नंबर ऑन है और शातिर बात भी कर रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.