Mission Shakti: मिशन शक्ति में एक और कदम, आगरा में शुरु हुई एक और हेल्प डेस्क
Mission Shakti तहसील सदर में शुरू हुई महिला हेल्प डेस्क। एक ही छत के नीचे महिलाओं की शिकायतों का निस्तारण आसानी से हो सकेगा। सोमवार दोपहर 1230 बजे तक महिला हेल्पडेस्क पर एक भी शिकायत नहीं पहुंची थी।
आगरा, जागरण संवाददाता। प्रदेश सरकार के आदेश पर जिले की सभी तहसीलों में महिला हेल्प डेस्क शुरू की जा रही हैं। इसी के तहत सोमवार को तहसील सदर मैं महिला हेल्प डेस्क शुरू की गई है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य विकास अधिकारी रीभा ने की। उन्होंने कहा कि एक ही छत के नीचे महिलाओं की शिकायतों का निस्तारण आसानी से हो सकेगा। सोमवार दोपहर 12:30 बजे तक महिला हेल्पडेस्क पर एक भी शिकायत नहीं पहुंची थी। इस दौरान एसडीएम सदर अरुन मौली तहसीलदार सदर प्रेमपाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
दो शिफ्ट में लगाई गई डयूटी
तहसील सदर में महिला कर्मचारियों की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। हेल्प डेस्क् पर दो महिलाओं की ड्यूटी लगी है।
मुख्यमंत्री का नहीं हो सका संवाद
सोमवार को महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संवाद होना था लेकिन संवाद नहीं हो सका।