Move to Jagran APP

आगरा में चली गई एक की जान, फिर भी हाईवे पर अभी तक पूरे नहीं हुए संरक्षा के इंतजाम

आइएसबीटी फ्लाईओवर के दोनों ओर की टूटी पड़ी है सर्विस रोड। अच्छी नहीं है प्रकाश व्यवस्था हर दिन लगता है जाम नहीं तैनात हैं मार्शल। निर्धारित समय से पहले ही बहुत विलंब से चल रहा है काम। ट्रैफिक जाम में फंसकर फिजूल फूंक रहा रोजाना लाखों रुपये का ईधन।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 08 Dec 2021 12:00 PM (IST)Updated: Wed, 08 Dec 2021 12:00 PM (IST)
आगरा में चली गई एक की जान, फिर भी हाईवे पर अभी तक पूरे नहीं हुए संरक्षा के इंतजाम
आइएसबीटी फ्लाईओवर पर जाम में फंसे वाहन। यहां काम की रफ्तार बहुत धीमी है।

आगरा, जागरण संवाददाता। नेशनल हाईवे-19 हो या फिर निर्माणाधीन आइएसबीटी फ्लाईओवर के पास। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) मथुरा खंड की टीम द्वारा संरक्षा के ठीक से इंतजाम नहीं किए गए हैं। फ्लाईओवर के दोनों तरफ की सर्विस रोड टूटी पड़ी है। हर दिन हजारों वाहन गुजरते हैं। राेड टूटी होने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग जाता है। इससे कई बार जाम लग जाता है। हर दिन लाखों रुपये का पेट्रोल डीजल यूं ही जाम में फंसकर फिजूल फुंक रहा है। एनएचएआइ टीम द्वारा मार्शल की तैनाती नहीं की गई है। प्रकाश की समुचित व्यवस्था भी नहीं है। रुनकता से वाटरवर्क्स तक कई जगहों पर अवैध कट हैं। ग्रिल उखड़ टूट गई है।

loksabha election banner

यह नहीं किए गए इंतजाम :

- हाईवे की हर दिन सफाई नहीं हो रही है।

- रुनकता से वाटरवर्क्स के बीच कई जगहों पर अवैध कट हैं।

- सिकंदरा से सुल्तानगंज की पुलिया तक 30 खंभों की लाइट नहीं जल रही है।

- सिकंदरा सब्जी मंडी की एक तरफ की सर्विस रोड ठीक से नहीं बनाई गई है।

- सिकंदरा सब्जी मंडी अंडरपास के समीप नाला ओवरफ्लो कर रहा है।

- निर्धारित दूरी पर साइनेज नहीं लगाए गए हैं।

- रोड के किनारे और डिवाइडर के पास मिट्टी जमा है।

- नेशनल हाईवे पर जिस तरीके से संरक्षा के इंतजाम होने चाहिए। वह नहीं किए गए हैं। यहां तक शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

राजेश प्रजापति, पार्षद अशोक नगर

- हाईवे की ठीक तरीके से सफाई नहीं होती है। नाला को अभी तक ठीक तरीके से अन्य नाला से जोड़ा नहीं गया है।

प्रताप सिंह गुर्जर, पार्षद सिकंदरा

- हाईवे के सर्विस रोड की हालत खराब है। आइएसबीटी फ्लाईओवर के आसपास हर दिन जाम लगता है। सर्विस रोड टूटी पड़ी है।

विकलेश यादव, पार्षद गैलाना

मांगी गई रिपोर्ट

एनएचएआइ मथुरा खंड के परियोजना निदेशक वीके जोशी का कहना है कि आइएसबीटी फ्लाईओवर में संरक्षा के इंतजाम न होने को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है।

हाईवे और निर्माणाधीन फ्लाईओवर के आसपास संरक्षा के इंतजाम के आदेश दिए गए हैं। इस माह इसके प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

प्रभु एन सिंह, डीएम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.