Move to Jagran APP

Encounter of Criminals: डॉक्टर का अपहरण करने वाला एक लाख का इनामी बदन सिंह साथी सहित मुठभेड़ में ढेर

Encounter of Criminals जगनेर के कछपुरा में हुई मुठभेड़ एसएन में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना कालोनी निवासी डॉक्टर का 13 जुलाई को बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। मांगी थी पांच करोड़ की फिरौती।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Thu, 22 Jul 2021 07:38 AM (IST)Updated: Thu, 22 Jul 2021 09:33 AM (IST)
आगरा के डॉ उमाकांत का अपहरण करने वाले गैंग का सरगना बदन सिंह। फाइल फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। वरिष्ठ चिकित्सक उमाकांत गुप्ता के अपहरण में फरार चल रहे एक लाख के इनामी बदमाश बदन सिंह और उसके साथी अक्षय को बुधवार रात जगनेर क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। घायल होने पर पहले दोनों को सीएचसी खेरागढ़ व बाद में एसएन मेडिकल कालेज लाया गया था। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

loksabha election banner

एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना कालोनी निवासी डा. उमाकांत गुप्ता का 13 जुलाई को बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। बदमाश उन्हेंं धौलपुर के बीहड़ में ले गए थे। बदमाशों ने पांच करोड़ की फिरौती के लिए उनका अपहरण किया था। 14 जुलाई की रात दो बजे पुलिस ने बीहड़ से डा. उमाकांत गुप्ता को मुक्त करा लिया। इसके बाद पुलिस को जानकारी हुई कि अपहरण बदन सिंह गैंग ने किया था।

बदन सिंह पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मंगलवार को बदन सिंह की लोकेशन बीहड़ में मिली, मगर वह हाथ नहीं आया। बुधवार रात को पुलिस को बदन सिंह गैंग के जगनेर में मूवमेंट की जानकारी हुई। एसएसपी मुनिराज जी., एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता पुलिस टीमों के साथ जगनेर क्षेत्र में पहुंच गए।

रात डेढ़ बजे पुलिस की जगनेर क्षेत्र के कछपुरा में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में बदन सिंह और उसके एक साथी को गोली लग गई। घायल साथी की पहचान अक्षय राठौर के रूप में हुई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.