रिफाइनी अधिकारी पर लगा महिला से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में
अधिकारी के घर साफ सफाई करती है पीडि़त महिला। बदनियत से दबोचने का लगा आरोप।
By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 29 Mar 2019 12:35 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2019 12:35 PM (IST)
आगरा, जेएनएन। मथुरा रिफाइनरी के अधिकारी पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामले के अनुसार मथुरा रिफाइनरी के सीनियर मैनेजर विक्रम गुल्ला के घर दलित महिला साफ सफाई का कार्य करती थी। महिला ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को महिला प्रतिदिन की भांति अधिकारी के घर काम करने गई थी। तभी बलात्कार की नियत से अधिकारी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला किसी तरह अधिकारी से बच कर बाहर निकली और मामले की जानकारी आसपास के लोगों को दी। लोगों ने अधिकारी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें