ये वाटिका बनेगी गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ के लिए वरदान, जानने के लिए पढ़ेंं पूरी खबर Agra News
स्वयं सहायता समूह की मदद से गर्भवती महिलाओं के घर में विकसित होंगी वाटिकाएं। पोषण वाटिकाओं में उगाई जाएंगी साग सब्जियां और औषधीय पौधे।
आगरा, जागरण संवाददाता। एक सितंबर से ऊपरी आहार थीम पर शुरू हुए पोषण माह के तहत कई कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी के तहत धात्री और गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण वाटिकाएं बनाने का निर्णय लिया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी के विभाग द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की मदद लेकर गर्भवती महिलाओं के घर पोषण वाटिकाएं बनाई जाएं।
पोषण माह के तहत गर्भवती महिलाओं की सेहत के लिए अब उनके घर में पोषण वाटिकाएं बनाई जाएंगी। इन वाटिकाओं में साग-सब्जियां और औषधीय पौधे उगाए जाएंगे। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की मदद से पोषण वाटिकाओं का निर्माण होगा। ज्ञात हो कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी पोषण वाटिकाएं बनाने के निर्देश दिए गए थे। कई केंद्रों पर पहले से ही पोषण वाटिकाएं विकसित हैं। बचपन को कुपोषण से मुक्त कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद उपरी आहार थीम पर एक सितंबर से पोषण माह की शुरुआत हुई है। इसमें पांच वर्ष के बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर विशेष फोकस किया गया है।